Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • नकली जेवर देकर बैंक से ले लिया लाखों का लोन
  • नैनीताल

नकली जेवर देकर बैंक से ले लिया लाखों का लोन

RNS INDIA NEWS 09/05/2024
rns featured image new

हल्द्वानी(आरएनएस)। ज्वेलर्स की मिलीभगत से आठ लोगों ने नकली आभूषणों को सोने के बताकर केनरा बैंक शाखा से आठ लाख से अधिक का गोल्ड लोन स्वीकृत करा लिया। बैंक के अधिकृत ज्वेलर्स की जांच में आभूषण नकली पाए गए। शाखा प्रबंधक ने बीते मंगलवार को हल्द्वानी कोतवाली में मामले में आठ आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बरेली रोड स्थित केनरा बैंक के शाखा प्रबंधक संजय पांडे ने पुलिस को बताया कि आठ लोगों ने बैंक शाखा में गोल्ड लोन के लिए आवेदन किए थे। उपलब्ध कराए गए आभूषणों की शुद्धता की जांच के लिए बैंक ने आभूषणों को हल्द्वानी निवासी एक ज्वेलर को दिए। ज्वेलर ने बैंक को आश्वस्त किया कि सभी आभूषण असली हैं। इसके बाद बैंक ने आवेदकों का अलग-अलग करीब 8 लाख का गोल्ड लोन स्वीकृत कर दिया। बाद में गोल्ड लोन पॉलिसी के तहत आभूषणों की शुद्धता की जांच बैंक के दूसरे अधिकृत रुद्रपुर निवासी ज्वेलर्स से भी कराई गई। यहां ज्वेलर की जांच में गोल्ड लोन के लिए दिए गए सभी आभूषण नकली मिले। प्रबंधक संजय पांडे की तहरीर पर पुलिस ने इमरान पुत्र मो. हनीफ निवासी वार्ड 14 इन्द्रानगर, हरजिन्द्र कौर नरूला पुत्र गुरदीप सिंह निवासी वार्ड 11 पर्वतीय मोहल्ला नियर पाल कॉम्प्लेक्स, मजहर आलम पुत्र जहीर हसन निवासी वार्ड 59 गौजाजाली, मो. फिरोज पुत्र मो. हनीफ निवासी वार्ड 14 इन्द्रानगर, यासमीन खानम निवासी लाइन नंबर-9 आजादनगर, जोया अहमद निवासी वार्ड 59 गौजाजाली, दीपक आर्या पुत्र मोहन राम निवासी हीरानगर, समी आलम पुत्र बहारे आलम निवासी वारसी कॉलोनी टनकपुर रोड के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल उमेश मलिक ने बताया मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कबाड़ की दुकान में विस्फोट, 8 लोग घायल, तीन गंभीर घायल
Next: राशिफल 10 मई

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

आईपीएस निवेदिता कुकरेती ने संभाला आईजी कुमाऊं का कार्यभार, कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-06 at 22.36.01_11zon
  • नैनीताल

विश्व पर्यावरण दिवस पर रामगढ़ रेंज में वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

सेंचुरी पेपर मिल ने ढ़ाई करोड़ पौधे लगाने का रखा लक्ष्य

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.