Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • मुखबा से गंगोत्री मंदिर चली मां गंगा की उत्सव डोली
  • उत्तरकाशी

मुखबा से गंगोत्री मंदिर चली मां गंगा की उत्सव डोली

RNS INDIA NEWS 09/05/2024
rns featured image new

उत्तरकाशी(आरएनएस)।  मुखबा गांव में छह माह तक शीतकालीन प्रवास करने के बाद गुरुवार को मां गंगा की उत्सव डोली गंगोत्री मंदिर के लिए रवाना हो गई। डोली को पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ सवा मन (50 किलो) कलेऊ (स्थानीय पकवान) देकर दोपहर 12:25 पर मुखबा के ग्रामीणों ने मां गंगा को विदाई दी। शुक्रवार को अक्षय तृतीया पर्व पर शुभ मुहूर्त में वैदिक मंत्रोचारण के साथ ठीक 12:25 पर विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री मंदिर के कपाट देश-विदेश के श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे।गुरुवार को मुखबा गांव में सुबह से ही मां गंगा की विदाई की तैयारियां शुरू हो गई थीं। सुबह विशेष पूजा-अर्चना और आरती के बाद गंगा की उत्सव डोली को सजाया गया। इसके बाद तय मुहूर्त के अनुसार 12:20 बजे मां गंगा की उत्सव डोली आर्मी बैंड एवं स्थानीय वाद्य यंत्रों की धुन पर मुखबा से गंगोत्री धाम के लिए रवाना हुई। गंगा की डोली यात्रा में मुखबा, धराली, हर्षिल समेत उपला टकनौर के ग्रामीणों सहित उत्तरकाशी के लोग और तीर्थयात्री शामिल हुए। मार्कण्डेयपुरी स्थित दुर्गा मंदिर में पहुंचने के बाद मां गंगा के साथ भक्तों ने अल्प विश्राम किया। मुखबा के प्राचीन पैदल यात्रा पथ से होते हुए डोली जांगला पुल के पास पहुंची। जहां से मां गंगा सनातनी फाउंडेशन की ओर से भेंट किए गए गंगा रथ पर सवार हुई और शाम को भैरों घाटी पहुंची। यहां भंडारे के साथ रात्रि जागरण की व्यवस्था की गई है। यहां पूरी रात भजन-कीर्तन किया जाएगा। मंदिर समिति के सचिव सुरेश सेमवाल और दीपक सेमवाल ने बताया कि शुक्रवार को तड़के डोली यात्रा गंगोत्री के लिए रवाना होगी। जहां विधिवत पूजा अर्चना और वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ 12:25 बजे गंगोत्री मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। इस मौके पर गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष हरीश सेमवाल, सचिव सुरेश सेमवाल, वासुदेव, समेश, मदरांचल, दिनेश सेमवाल, हरदीप शरन, सूर्या सेमवाल, निखिलेश, सुरेश, महेश सेमवाल, राजेश सेमवाल सहित पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण, राजेन्द्र गंगाडी, एसडीएम बृजेश कुमार तिवारी, सीडीओ जय किशन आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पुरोला में ओलावृष्टि से नगदी फसलों को भारी नुकसान
Next: दोस्त ने ही की थी ई-रिक्शा चालक की हत्या

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

पार्किंग नहीं होने से सेब ढुलान से बढ़ रहा किसानों का खर्च

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर बीडीसी बैठक में हंगामा

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.