Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • सोमेश्वर में बादल फटने से भीषण तबाही; घरों में घुसा मलबा
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर में बादल फटने से भीषण तबाही; घरों में घुसा मलबा

RNS INDIA NEWS 09/05/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। जनपद के सोमेश्वर तहसील क्षेत्र अंतर्गत चनौदा में बादल फटने से तबाही मची है। बादल फटने से लोगों के घरों में मलबा घुस गया। एक ट्रक और एक कार मलबे में दब गए। वहीं बोल्डर और मलबा आने से अल्मोड़ा-कौसानी राजमार्ग बन्द हो गया। इससे सैकड़ों लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
सोमेश्वर क्षेत्र में बुधवार सुबह से ही मौसम पल पल रंग बदलता रहा। बुधवार शाम करीब साढ़े सात बजे एकाएक बिजली कड़कने लगी। इस बीच जोरदार धमाके के साथ छतार के जंगल में बादल फट गया। इससे बाघ गधेरा उफान पर आ गया। गधेरे का मलबा चनौदा के करीब एक दर्जन घरों में घुस गया। मलबे के वेग ने घरों के दरवाजे और खिड़कियां तोड़ दीं। दुकानों में रखा सामान तहस-नहस कर दिया। इससे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोग करीब आधे घंटे तक ख़ौफ के साए में रहे। प्रभावित लोगों को सर छुपाने के लिए आसपास के घरों में शरण लेनी पड़ी। लोगों को संपत्ति का काफी नुकसान हुआ है। प्रभावित लोगों ने प्रशासन से प्रभावितों को तत्काल राहत दिलाने की मांग की है। बाघ गधेरे से उफान पर आया मलबा लोगों के लिए मुसीबत बनकर आया। मलबे की चपेट में एक ट्रक और एक कार भी आ गई। साथ ही मलबा लोगों के घरों और दुकानों में घुस गया। इससे लोगों को भारी नुकसान हुआ है। कई लोगों के फर्नीचर और घरेलू समान मलबे में पट गया है। प्रशासन गुरुवार सुबह ही पहुंचा है और पीडब्लूडी सुबह से मलबा हटाने के काम में जुटी हुई है।

चनौदा में राहत व बचाव कार्य तेज, जेसीबी से हटाया जा रहा मलबा
अल्मोड़ा। सोमेश्वर तहसील के चनौदा में गत बुधवार शाम बादल फटने से भारी नुकसान हुआ है। अतिवृष्टि से उफने पानी ने जबर्दस्त तरीके से भूकटाव किया। जिससे पानी ने बहाकर सारा मलबा​ चनौदा बाजार सड़क मार्ग में उड़ेल दिया। तमाम घरों में मलबा घुसा। इसके बाद गुरुवार को एसडीआरएफ व प्रशासन की टीम पहुंची, जहां बचाव व राहत कार्य चल रहा है। गुरुवार को उपजिलाधिकारी सदर जयवर्धन शर्मा व तहसीलदार के नेतृत्व में प्रशासनिक अमला प्रभावित क्षेत्र में पहुंचा और एसडीआरएफ की टीम भी पहुंची है। इसके बाद से वहां बचाव व राहत कार्य चल रहा है। जेसीबी से मलबा हटाया जा रहा है। साथ ही एसडीआरएफ एवं जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी, पीडब्ल्यूडी के अधिशाषी अभियंता विभोर गुप्ता मौजूद हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: छात्र-छात्राओं ने गढ़वाली फिल्म श्रीदेव सुमन देखी
Next: हर्षोल्लास के साथ मनाया गया केंद्रीय विद्यालय अल्मोड़ा का वार्षिकोत्सव

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-13 at 07.29.27
  • अल्मोड़ा

चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.