Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • गंगोत्री-केदारनाथ चारधाम के लिए ऑफलाइन पंजीकरण 8 मई से शुरू, ऐसे होगा रजिस्ट्रेशन
  • देहरादून

गंगोत्री-केदारनाथ चारधाम के लिए ऑफलाइन पंजीकरण 8 मई से शुरू, ऐसे होगा रजिस्ट्रेशन

RNS INDIA NEWS 07/05/2024
rns featured image new

ऋषिकेश (आरएनएस)।  गंगोत्री-केदारनाथ चारधाम यात्रा के लिए बुधवार से ऑफलाइन पंजीकरण शुरू हो जाएंगे, जो श्रद्धालु ऑनलाइन पंजीकरण नहीं करा पाए हैं, उन्हें ऑफलाइन पंजीकरण का लाभ मिलेगा। हरिद्वार और ऋषिकेश में ऑफलाइन पंजीकरण कराए जाएंगे।
ऑफलाइन पंजीकरण केंद्रों में श्रद्धालुओं को दिक्कत पेश न आए, इसके लिए पुख्ता इंतजाम किए जाने के दावे किए जा रहे हैं। इन दावों की हकीकत बुधवार को धरातल पर नजर आएगी। हरिद्वार स्थित जिला पर्यटन कार्यालय में तीन पंजीकरण काउंटर तैयार किए गए हैं। पंजीकरण स्थलों पर श्रद्धालुओं को पीने के पानी और शौचालय की दिक्कत न आए, इसके लिए भी इंतजाम किए गए हैं। श्रद्धालुओं को धूप से बचाने के लिए तीन क्योस्क भी लगाए गए हैं।  तीर्थ यात्रियों के पंजीकरण के लिए प्रशासन की ओर से सभी तैयारी कर ली गई है। ऋषिकेश में सुबह पांच बजे से ऑफलाइन पंजीकरण :ऋषिकेश, संवाददाता। चारधाम यात्रा के लिए बुधवार सुबह पांच से ऑफलाइन पंजीकरण शुरू हो जाएंगे। एक दिन में एक धाम के लिए सिर्फ एक हजार तीर्थयात्रियों के पंजीकरण हो सकेंगे। ऋषिकेश स्थित चारधाम ट्रांजिट एवं पंजीकरण केंद्र में रजिस्ट्रेशन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। केंद्र में निजी एजेंसी ने तीर्थयात्रियों के लिए आठ काउंटर बनाए हैं, जिनमें सुबह पांच से रात आठ बजे तक पंजीकरण की सुविधा है। रजिस्ट्रेशन में यात्रियों को क्यूआर कोड स्लिप की व्यवस्था दी गई है। क्यूआर कोड को स्कैन कर यात्रा से जुड़ीं जानकारी ऑनलाइन हासिल हो सकेगी।

यहां होगी चेकिंग
ऋषिकेश। चारधाम यात्रा में तीर्थदर्शन के लिए पंजीकरण अनिवार्य है। धामों में यात्रियों को अव्यवस्था से बचने और उनकी पूरी जानकारी रखने के लिए सरकार कई वर्षों से पंजीकरण कर रही है। ऑफलाइन पंजीकरण कराने के बाद यात्रा पर जाने वाले यात्रियों के रजिस्ट्रेशन की चेकिंग भी होगी। इसके लिए गंगोत्री में हीना, यमुनोत्री में बड़कोट, केदारनाथ में सोनप्रयाग और बदरीनाथ धाम मार्ग पर पांडुकेश्वर में रजिस्ट्रेशन की जांच की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बंगाल में बारिश और तूफान से भारी तबाही, 12 लोगों की मौत
Next: केदारनाथ यात्रा के लिए कलक्ट्रेट में खुला कंट्रोल रूम

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • दर्जा राज्य मंत्री बनने के बाद पहली बार अल्मोड़ा पहुंचे कुंदन लटवाल, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.