Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • जागेश्वर धाम में खुदाई के दौरान निकला शिवलिंग, भक्तों की जुटी भीड़
  • अल्मोड़ा

जागेश्वर धाम में खुदाई के दौरान निकला शिवलिंग, भक्तों की जुटी भीड़

RNS INDIA NEWS 08/05/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। जनपद के प्रसिद्ध जागेश्वर धाम में बुधवार सुबह खुदाई के दौरान एक प्राचीन शिवलिंग मिलने से लोग अचंभित हो गए। कुछ ही समय में खबर पूरे इलाके में फैली तो दर्शन के लिए लोगों का जमावड़ा लग गया। कुछ समय से जागेश्वर धाम में मास्टर प्लान के तहत लाइटिंग के लिए केबल बिछाने का काम चल रहा है। इसके लिए कार्यदायी संस्था पूरे मंदिर समूह में खुदाई कार्य कर रही है। बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह खुदाई के दौरान श्रमिकों को केदारनाथ व जागेश्वर मंदिर के ठीक पीछे जमीन के नीचे एक प्राचीन शिवलिंग मिला। कुछ ही देर में इसकी जानकारी पूरे इलाके में फैल गई। जिसके बाद लोग इस शिवलिंग के दर्शन के लिए मंदिर में जुटने लगे। बताया जा रहा है कि जमीन से करीब एक फिट नीचे वास्तविक स्थिति में शिवलिंग मिला है। शिवलिंग मिलने के बाद कार्यदायी संस्था ने उस स्थान पर खुदाई का कार्य रोक दिया। आजकल सीजन के चलते जागेश्वर धाम में स्थानीय से लेकर बाहर से आए भक्तों की भीड़ जुटी रहती है। शिवलिंग निकलने के बाद भक्तों ने रोली, चंदन और पुष्प अर्पित कर भगवान शिव का विधिवत पूजन किया। साथ ही भोले के जयकारे भी लगाए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चारधाम रजिस्ट्रेशन के पहले दिन अव्यवस्थाओं का बोलबाला
Next: उत्तराखंड को मिले 246 नए चिकित्सक, अल्मोड़ा जनपद में होगी 33 चिकित्सकों की तैनाती

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-13 at 07.29.27
  • अल्मोड़ा

चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.