Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • बाबा केदार की पंचमुखी चल विग्रह डोली फाटा पहुंची
  • रुद्रप्रयाग

बाबा केदार की पंचमुखी चल विग्रह डोली फाटा पहुंची

RNS INDIA NEWS 07/05/2024
rns featured image new

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)। भगवान केदारनाथ की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली मंगलवार देर शाम फाटा पहुंची। इस मौके पर स्थानीय लोगों ने डोली का पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया। जगह जगह भक्तों द्वारा बम बम भोले के जयकारों के साथ डोली का भव्य स्वागत किया जा रहा है। बुधवार को डोली रात्रि विश्राम के लिए गौरीकुंड पहुंचेगी।विश्व प्रसिद्ध भगवान केदारनाथ धाम की यात्रा 10 मई से शुरू होगी। यात्रा को लेकर केदारघाटी ही नहीं बल्कि देशभर के श्रद्धालुओं में उत्साह है। मंगलवार को बाबा केदार की डोली पूजा-अर्चना के बाद सुबह गुप्तकाशी से फाटा के लिए रवाना हुई। देश के विभिन्न स्थानों से आए श्रद्धालुओं के साथ ही बड़ी संख्या में स्थानीय भक्तों के साथ डोली देर शाम फाटा पहुंची। यहां पहले से ही मौजूद लोगों द्वारा बाबा की डोली का जोरदार स्वागत किया। बाबा की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली का नाला, नारायणकोटि, मस्ता, खुमेरा, व्यूंग आदि स्थानों सड़कों में खड़े भक्तों के साथ ही स्कूली बच्चों द्वारा भी पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया और क्षेत्र की खुशहाली की प्रार्थना की। सेना की 6 ग्रेनेडियर रेजिमेंट के बैंड की मधुर धुनों के बीच डोली फाटा पहुंची। यहां पूजा-अर्चना के बाद डोली को विश्राम के लिए रखा गया। बुधवार 8 मई को डोली रात्रि विश्राम को गौरीकुंड पहुंचेगी, जबकि गुरुवार 9 मई को डोली गौरीकुंड से प्रस्थान कर शाम को केदारनाथ धाम पहुंचेगी। जहां 10 मई को विधि विधान और परम्परानुसार सुबह 7 बजे भगवान केदारनाथ धाम के कपाट देश-विदेश के तीर्थयात्रियों के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे। इधर, डोली आगमन पर फाटा में पंच केदार सेवा सांस्कृतिक मंच द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है। जबकि होटल एसोसिएशन द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर बीकेटीसी सदस्य श्रीनिवास पोस्ती, केदारनाथ धाम के पुजारी शिवशंकर लिंग, कार्याधिकारी आरसी तिवारी, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी यदुवीर पुष्पवान, डोली प्रभारी प्रदीप सेमवाल, विष्णुकांत कुर्मांचली, रमेश जमलोकी, गंगाराम सेमवाल, विजय प्रकाश जमलोकी, जगत रमोला सहित बड़ी संख्या में भक्त मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 10 माह की बच्ची सहित आग में चार यात्री फंसे, सकुशल निकाला बाहर
Next: देवाल में ट्रक खाई में गिरा, चालक घायल

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • दर्जा राज्य मंत्री बनने के बाद पहली बार अल्मोड़ा पहुंचे कुंदन लटवाल, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.