Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • गंगा में डूबे युवक और युवती के शव पांच दिन बाद मिले
  • देहरादून

गंगा में डूबे युवक और युवती के शव पांच दिन बाद मिले

RNS INDIA NEWS 03/05/2024
rns featured image new

ऋषिकेश। पौड़ी गढ़वाल जिले के थाना लक्ष्मण झूला क्षेत्र के मस्तराम घाट पर रविवार को गंगा नदी में डूबे साहिल गुप्ता (25) और नेहा (29)   का शव बरामद कर लिया गया है। एसडीआरएफ ने साहिल का शव पशुलोक बैराज से बरामद किया। जबकि नेहा का शव जानकी पुल परमार्थ घाट के पास से बरामद हुआ है। परिजनों ने शव की शिनाख्त की है। एसडीआरएफ ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स ऋषिकेश भेजा है।
बता दें कि आठ लोगों का ग्रुप दो दिन पहले ही ऋषिकेश आया था। रविवार को यह ग्रुप स्वर्गाश्रम क्षेत्र में पहुंचा। यहां सभी लोग मस्तराम घाट पर गंगा नदी में नहाने उतर गए। नहाते समय गंगा में गहराई का अंदाजा नहीं होने से वह डूबने लगे। तेज लहरों के बीच युवती समेत दो पर्यटक गायब हो गए। पर्यटकों को डूबते हुए देख राफ्टिंग गाइड उनको बचाने गंगा में कूद गए। राफ्टिंग गाइड ने दो पर्यटकों को बचा लिया और चार पर्यटक खुद ही गंगा की लहरों से सुरक्षित बाहर निकल आए। जबकि नेहा और साहिल का कुछ पता नहीं लग पाया था। पुलिस ने बताया कि नेहा एसबीआई में कार्यरत थी, जबकि साहिल छात्र था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जंगल की आग रोकने 15 किमी रोजाना गश्त कर रहे वनकर्मी, डीएफओ मुस्तैद
Next: काशीपुर पहुंचा कैलाश गहतोड़ी का शव, अंतिम दर्शनों के लिए उमड़ी भारी भीड़

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

स्पेशल-26 की तर्ज पर कारोबारी से ठगी का प्रयास, आईकार्ड मांगते ही फरार हुए आरोपी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.