Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • वनाग्नि से लाथी का बंजैंण मंदिर जलकर राख
  • बागेश्वर

वनाग्नि से लाथी का बंजैंण मंदिर जलकर राख

RNS INDIA NEWS 03/05/2024
rns featured image new

बागेश्वर(आरएनएस)। तहसील के लाथी गांव में वनाग्नि से क्षेत्र का सबसे पुराना बंजैंण मंदिर जलकर राख हो गया है। इस घटना में मंदिर में रखे सारे बर्तन जलकर राख हो गए हैं। इसके अलावा करीब छह तोला सोना भी आग की भेंट चढ़ गया है। ग्रामीणों बताया कि इस अग्निकांड में दस लाख रुपये का नुकसान हुआ है। प्रशासन से इसकी भरपाई की मांग की है। क्षेत्र पंचायत सदस्य कुंजर सिंह कोरंगा ने बताया कि गुरुवार की रात करीब एक बजे जंगल की आग से लाथी का बंजैंण मंदिर में आग लग गई। रात होने के कारण लोगों को देर से पता चला, जब तक वह मंदिर में आग बुझाने के लिए पहुंचे तब तक मंदिर जलकर राख हो गया। इस हादसे में मंदिर में रखे खाने बनाने के बर्तन, पूजा, आरती के वक्त उपयोग होने वाले भोकर, तुतरी आदि जल गए हैं। मंदिर के पास बना धर्मशला पूरी तरह जल गया है। छह तोला सोना भी आग की भेंट चढ़ गया है। उन्होंने बताया कि यह मंदिर क्षेत्र का सबसे पुराना मंदिर है। भनार बंजैंण मंदिर में पजा करने से पहले यहां पूजा होती थी। उसके बाद ही लोग भनार जाते हैं। यह मंदिर हमारे पूर्वजों के जमाने का मंदिर है। मंदिर कमेटी के पुजारी नेत्र सिंह कोरंगा ने बताया कि यहां हर साल गर्मियों में लोग पूजा आदि करने आते हैं। इस कारण यहां लाखों के बर्तन व पूजा में काम आने वाले वर्तन रखे थे। आग ने सब नष्ट कर दिया है। लक्ष्मण सिंह कोरंगा, धर्म सिंह, आशा देवी, धर्मा देवी, सरस्वती देवी आदि ने प्रशासन से घटना की जांच करने तथा नुकसान की भरपाई की मांग की है।
लाथी घटना की सूचना मितले ही वह राजस्व पुलिस निरीक्षक के साथ मौका मुआयना करेंगे। जहां मंदिर है वह ग्रामीण की नाम भूमि है। उसके बाद वन पंचायत की भूमि आती है। उसके बाद वन विभाग का जंगल है। आग कहां से लगी है इसकी जांच की जाएगी। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।   – प्रदीप कांडपाल रेंजर धरमघर रेंज।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: छात्रों को साइबर अपराध को लेकर किया जागरुक
Next: जंगल की आग रोकने 15 किमी रोजाना गश्त कर रहे वनकर्मी, डीएफओ मुस्तैद

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

नई सड़क का उखड़ने लगा डामर, विधायक ने मांगी निष्पक्ष जांच

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

बागनाथ संग्रहालय जल्द खुलेगा आमजन के लिए, डीएम ने सांस्कृतिक विरासत के प्रामाणिक दस्तावेजीकरण पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.