Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • बालावाला में शराब के ठेके के विरोध में उतरी कांग्रेस
  • देहरादून

बालावाला में शराब के ठेके के विरोध में उतरी कांग्रेस

RNS INDIA NEWS 30/04/2024
rns featured image new

देहरादून। बालावाला के भगवानदास चौक के समीप शराब का ठेका खोलने के विरोध में कांग्रेस भी उतर गई है। पार्टी कार्यकर्ता मंगलवार को इस संबंध में आबकारी विभाग के अधिकारियों से मिले। उधर, ठेके के विरोध में स्थानीय महिलाओं ने धरना भी जारी रखा है। कांग्रेस प्रदेश महासचिव कवींद्र इष्टवाल सुबह पहले धरना स्थल पर पहुंचे और धरना दे रहीं महिलाओं को समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि एक तरफ सरकार 2025 तक देवभूमि को ड्रग्स फ्री और नशा मुक्त करने का संकल्प दोहरा रही है। वहीं, दूसरी ओर मोहल्ले-मोहल्ले में शराब के ठेके खोलने का काम जारी है। चेतावनी दी कि भगवानदास चौक पर किसी भी स्थिति में शराब का ठेका नहीं खुलने दिया जाएगा। उन्होंने इस संबंध में जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजा। इसके बाद उन्होंने आबकारी विभाग के आयुक्त से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि भगवानदास चौक के आसपास घनी आवासीय कॉलोनियां और स्कूल हैं। ऐसे में यहां शराब के ठेके से माहौल खराब होगा और आपराधिक गतिविधियां बढ़ेंगी। मौके पर तामेश्वरी भट्ट, सुराज तड़ियाल, सुधा बिष्ट, सरीता राणा, रेखा बहुगुणा, आशीष खत्री, प्रमोद कपरवाण, राहुल खरोला, सुनील थपलियाल, रोहित पांडे, संदीप रावत, नीरज भंडारी आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पतंजलि के 14 उत्पादों पर लगा बैन
Next: दिल्ली पुलिस का छापा, एनडीपीएस का आरोपी दबोचा

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

स्पेशल-26 की तर्ज पर कारोबारी से ठगी का प्रयास, आईकार्ड मांगते ही फरार हुए आरोपी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.