Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पहाड़ी जनपदों में साइबर अपराध से जुड़े ठगी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे
  • देहरादून

पहाड़ी जनपदों में साइबर अपराध से जुड़े ठगी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे

RNS INDIA NEWS 09/12/2020
rns featured image new

देहरादून। राज्य के पहाड़ी जनपदों में साइबर अपराध से जुड़े ठगी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। राज्य के भोले भाले लोग थोड़ से लालच के चक्कर में साइबर ठगों के चंगुल में फंस रहे हैं। लॉकडाउन के बाद उत्तराखंड के उत्तरकाशी जनपद में साइबर ठगी के सबसे अधिक मामले बढ़े हैं। इस अंतराल में आठ मुकदमे दर्ज हुए हैं। तीन मामलों का उत्तरकाशी पुलिस ने हाल ही में पर्दाफाश किया है, लेकिन उसके बाद भी साइबर ठगी से बचने के लिए आमजन को जागरूक होने की बेहद जरूरत है।
पुलिस महानिरीक्षक अभिनव कुमार ने बताया कि साइबर ठगी के मामले राजस्व क्षेत्र से अधिक आ रहे हैं। आमजन को ठगों से बचने के लिए पुलिस जागरूकता अभियान भी चलाती है। पहाड़ के सभी जिलों में लगातार पुलिस द्वारा साईबर ठगी के विषय में आम आदमी को जानकारी देते हुए इससे बचने के उपाया बताये जा रहे हैं। हालांकि राजस्व गांवों में कई अधिक मामले सामने आ रहे हैं।
उन्होंने बताया कि फेसबुक यूजर की आइडी को हैक करके ठग मैसेंजर पर पैसे की मांग करते हैं, ऐसे मैसेज के झांसे में न आएं। बैंक अधिकारी बनकर ठग ग्राहकों से एटीएम से संबंधित सारी जानकारी लेते हैं, किसी भी व्यक्ति को एटीएम व बैंक संबंधित जानकारी न दें। मोबाइल टावर लगाने का लालच देकर ठगी हो रही है, इनके झांसे में न आएं। ओएलएक्स पर महंगा सामान सस्ते दामों पर बेचने का लालच दिया जा रहा है, ऐसे ठगी करने वालों के चंगुल में न फंसे। विदेश से पार्सल आने और उसे कस्टम से छुड़वाने के नाम से भी ठगी की जा रही है। ऐसे ठगों से बचें।
उत्तरकाशी के पुजार गांव (ब्रहमखाल) निवासी गिरीश कुमार ने 17 नवंबर 2019 को राजस्व पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई थी कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने ओएलएक्स के जरिये उसे स्कूटी बेचने का झांसा दिया और उससे पेटीएम के माध्यम से 80 हजार रुपये ठग लिए। ठगी करने के आरोपित को धरासू पुलिस ने 17 नवंबर को राजस्थान के अलवर से गिरफ्तार किया। चिन्यालीसौड़ के बनाड़ी गांव के मुकेश सेमवाल के खाते से 2.91 लाख की धनराशि ऑनलाइन ठगी कर साइबर ठगों ने अपने खातों में ट्रांसफर की। उत्तरकाशी कोतवाली पुलिस एक माह तक इन शातिरों की गिरफ्तारी को दबिश देती रही। बीते 9 नवंबर को पुलिस ने इस घटना का पर्दाफाश कर दो आरोपितों को गिरफ्तार किया। इसी तरह के थाना धरासू के गेंवला गांव निवासी प्रवीण सिंह रावत ने इसी वर्ष 1 अगस्त को धरासू पुलिस को तहरीर दी कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने एचडीएफसी कस्टमर केयर बैंक अधिकारी बनकर 3.84 लाख की ऑनलाइन ठगी की है। इस मामले का पर्दाफाश करते हुए धरासू पुलिस ने आरोपित को 5 अगस्त को गाजियाबाद से गिरफ्तार किया, जिसमें नकदी और सामान भी बरामद हुआ है।
गढ़वाल परिक्षेत्र में साइबर अपराध
जनपद, 2020, 2019
उत्तरकाशी, 0, 2
टिहरी, 6, 3
चमोली, 6, 4

रुद्रप्रयाग, 14, 3

पौड़ी, 1, 1

हरिद्वार, 25, 29

देहरादून, 34, 41

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कोरोना अपडेट : आज उत्तराखंड में फिर 13 लोगों की मौत,जाने अपने जिले का हाल
Next: साइबर तकनीकी की पेचीदगियों से अंजान शख्स हो रहे हैं शिकार

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति : रेखा आर्या

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

दून में चोरी में यूपी के गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

कांग्रेस का अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उपवास

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति : रेखा आर्या
  • पिट-एनडीपीएस एक्ट के तहत नशा तस्कर एक साल के लिए जेल भेजा गया
  • विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण पर जोर, रानीखेत कोतवाली में आदेश कक्ष आयोजित
  • खेत बचाओ अभियान में किसानों को दी टिकाऊ खेती और कीट नियंत्रण की जानकारी
  • धसपड़ गांव में लागू होगी रिकैप फॉर एनडीसी परियोजना
  • अल्मोड़ा में 500 पदों पर सुरक्षा जवान और सुपरवाइजर भर्ती मेले जुलाई से शुरू
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.