Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • सुनीता केजरीवाल का आरोप- मेरे पति को मारना चाहती है सरकार, शादी का किस्सा भी सुनाया
  • राष्ट्रीय

सुनीता केजरीवाल का आरोप- मेरे पति को मारना चाहती है सरकार, शादी का किस्सा भी सुनाया

RNS INDIA NEWS 21/04/2024
rns featured image new

रांची।  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने रविवार को विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ की ‘उलगुलान न्याय’ रैली को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि अदालत ने अभी सजा नहीं सुनाई है फिर भी प्रधानमंत्री मोदी ने छल और कपट से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को जेल में डाल दिया है। यह कैसी जांच है जिसमें बिना दोष साबित हुए लोगों को जेल में डाल दिया जाता है। यह तानाशाही है, इसको देश बर्दाश्त नहीं करेगा। इसके साथ ही सुनीता केजरीवाल ने अरविंद के साथ शादी के समय का एक वाकया भी सुनाते हुए कहा – आपको एक बात बताती हूं जो किसी को नहीं पता है। हमारी जब शादी तय हुई तब अरविंद जी ने मुझसे एक ही सवाल किया था। उन्होंने मुझसे पूछा था कि मुझे समाज सेवा करनी है तुम्हें कोई प्रॉब्लम तो नहीं होगी। ऐसे शख्स को इन्होंने जेल में डाल दिया। मेरे पति का क्या यही कसूर था कि उन्होंने दिल्ली में स्कूलों को ठीक किया। अच्छी शिक्षा दिलाई। अस्पताल बनवाए। मुहल्ला क्लिनिक बनवाए। अरविंद जी में देशभक्ति कूट-कूटकर भरी है।
सुनीता केजरीवाल ने एक और किस्सा सुनाया। उन्होंने कहा कि केजरीवाल जी एक आईआईटीयन हैं, वह विदेश जा सकते थे, लेकिन उन्होंने देशभक्ति को प्राथमिकता दी, उन्होंने सार्वजनिक सेवा करने के लिए छुट्टियां लीं। उन्होंने जब आईआईटी पास की तो उनके सभी दोस्त बाहर चले गए। अरविंद जी इसलिए नहीं गए क्योंकि इनको जनसेवा करनी थी। उन्होंने समाज सेवा के लिए ही 2006 में नौकरी छोड़ दी। साल 2011 में उन्होंने आंदोलन के दौरान जनता के हक के लिए अनशन भी किए।
सुनीता केजरीवाल ने आगे कहा- अरविंद जी वसूलों के एक दम पक्के हैं। पहली बार जब सीएम बने तो 49 दिनों में ही इस्तीफा दे दिया। कोई चपरासी भी अपनी नौकरी छोड़ता। अरविंद जी को सत्ता से कोई मोह नहीं है। वह कहते हैं कि देश को नंबर वन बनाना है। उनको केवल देश की सेवा करनी है। उनको देश को नंबर वन बनाना है। वह कहते हैं कि यदि पढ़े लिखे ईमानदार लोग राजनीति में नहीं आएंगे तो देश आगे कैसे बढ़ेगा। सुनीता केजरीवाल ने कहा कि लोगों ने कहा कि राजनीति बहुत गंदी चीज है। यह वाकई बहुत गंदी चीज है। देखिए अरविंद केजरीवाल जी के खाने पर कैमरा लगाया हुआ है। उनके एक एक निवाले पर नजर रखी जा रही है। अरविंद जी शुगर के मरीज हैं। वह 12 साल से इंसुलिन ले रहे हैं। वह हर रोज 50 यूनिट इंसुलिन लेते हैं लेकिन जेल में उनको इंसुलिन नहीं दी जा रही है। ये लोग दिल्ली के मुख्यमंत्री को मारना चाहते हैं। ये लोग अरविंद जी की सोच को समझ ही नहीं सकते हैं।
सुनीता केजरीवाल ने बताया अरविंद जी की पहली गारंटी है कि पूरे देश में 24 घंटे बिजली मिलेगी। कोई भी पावर कट नहीं होगा। दूसरी हर गरीब को फ्री बिजली मिलेगी। तीसरी हर गांव और हर मोहल्ले में स्कूल होंगे जहां अच्छी और फ्री शिक्षा मिलेगी। हर गांव और हर मोहल्ले में मोहल्ला क्लिनिक बनेंगे। हर जिले में मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल बनेंगे, जहां हर देशवासी का बेहतर इलाज होगा। किसानों को फसलों के वाजिब दाम मिलेंगे। दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाया जाएगा। ये गारंटियां पांच साल में पूरी की जाएंगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मैक्स वाहन सड़क पर पलटा, सवारी सुरक्षित
Next: यमुनोत्री धाम का स्लॉट फुल होने पर जताई नाराजगी

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.