Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • ड्यूटी में लापरवाही बरती तो होगी कार्रवाई: एसएसपी पौड़ी
  • पौड़ी

ड्यूटी में लापरवाही बरती तो होगी कार्रवाई: एसएसपी पौड़ी

RNS INDIA NEWS 17/04/2024
rns featured image new

पौड़ी(आरएनएस)।  लोकसभा चुनाव को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढंग से करवाने को लेकर पौड़ी, श्रीनगर व चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्रों में ड्यूटी पर तैनात पुलिस, अर्द्धसैनिक बल, होमगार्ड, पीआरडी, बाहरी राज्यों से प्राप्त सुरक्षा बलों के जवानों को एसएसपी द्वारा ब्रीफ किया गया। एसएसपी ने सभी को निष्पक्ष रूप से ड्यूटी करने को कहा। कहा कि ड्यूटी में तैनात सुरक्षा जवान अधिकृत वाहनों से ना जाकर अपने निजी वाहनों का प्रयोग करते हुए पाए गए तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी ने सख्त निर्देश दिए कि ड्यूटी में लापरवाही करने व नशे का सेवन करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही होगी।
बुधवार को कंडोलिया मैदान में आयोजित ब्रीफिंग में एसएसपी लोकेश्वर सिंह ने कहा कि ड्यूटी के दौरान जवान किसी भी पार्टी, उम्मीदवार के विषय में निजी राय, अनावश्यक टीका टिप्पणी नहीं करेंगे। मतदान केंद्रों पर तैनात सुरक्षा जवान अपने प्रभारी अफसर का मोबाइल नंबर अपने पास रखेंगे। मतदान प्रक्रिया के दौरान मतदान केंद्र के अंदर किसी भी मतदाता को मोबाइल ले जाने कि अनुमति किसी भी दशा में नहीं होगी। सुरक्षा जवान पीठासीन अधिकारी द्वारा बुलाए जाने के अतिरिक्त किसी भी दशा में मतदान केंद्र के अंदर प्रवेश नहीं करेंगे। एसएसपी ने कहा कि जिले की तीन विधानसभा सीट पौड़ी, श्रीनगर और चौबट्टाखाल में 846 मतदान केंद्र हैं, जिसमें 2 सुपरजोन, 34 जोन, 132 सेक्टर बनाए गए हैं। जिसमें पर्याप्त मात्रा में सुरक्षाबल तैनात किए गए हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सिडकुल में व्यापारी से तमंचे के बल पर तीन लाख लूटे
Next: विद्यालय परिसर से युवक का शव बरामद

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

भालू से भिड़ कर सरोप सिंह ने बचाई जान, हाथ और सिर पर गंभीर घाव

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

राष्ट्रीय आर्म रेसलिंग में श्रीनगर की आकृति कंडारी ने जीता स्वर्ण

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

आयुक्त ने अस्पताल का औचक निरीक्षण कर मरीजों का हाल जाना

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.