Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • राज्य में भारत बंद का कुछ इलाकों में दिखा असर, ज्यादा में रहा बेअसर
  • उत्तराखंड

राज्य में भारत बंद का कुछ इलाकों में दिखा असर, ज्यादा में रहा बेअसर

RNS INDIA NEWS 08/12/2020
rns featured image new

देहरादून। किसान कानूनों को लेकर उत्तराखंड में कहीं-कहीं भारत बंद का असर देखने को मिला। राजधानी देहरादून और हरिद्वार में बड़ा असर नहीं दिखा। जबकि उधम सिंह नगर और पिथौरागढ़ में बंद का असर दिखा। यहां बाजारों, दुकानों और पेट्रोल पम्पों को बंद रखा गया। उधम सिंह नगर में भारत बंद का असर रहा। सुबह से ही बाजार पूरी तरह बंद रहा। विरोध को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया था। भारत बंद का मिलाजुला असर जिला मुख्यालय रुद्रपुर में भी देखने को मिला। यहां व्यापार मंडल द्वारा किसानों को समर्थन देते हुए अपनी दुकानें बंद रखी। रुद्रपुर के बाजार सहित तमाम ट्रांसपोर्ट व्यवस्थाएं बंद रहा।
व्यापारियों के आह्वान पर शहर के तमाम पेट्रोल पंप भी बंद किए गए। किसानों के विरोध कार्यक्रम को देखते हुए मुख्यालय की सडक़ों पर पुलिस बल भी सुरक्षा के लिए तैनात किया गया था। एसपी सिटी व एसपी क्राइम शहर के चैराहों का निरीक्षण किया। सीमांत क्षेत्र खटीमा में आज किसानों द्वारा बुलाए गए भारत बंद को सफल बनाने के लिए खटीमा में सुबह से ही किसानों द्वारा जुलूस निकाला गया और व्यापारियों से बाजार को बंद रखने की अपील की गई। किसानों के साथ कांग्रेसी नेता भी जुलूस में शामिल रहे। किसानों के आंदोलन और भारत बंद का असर मसूरी में देखने को नहीं मिल रहा है। मंगलवार को मसूरी में सुबह होने के साथ ही दुकानें रोजाना की तरह खोली गईं। उत्तराखंड टैक्सी-मैक्सी महासंघ भी भारत बंद का समर्थन नहीं किया। वहीं, मसूरी में भारत बंद के समर्थन में कांग्रेस पार्टी, आप और वामपंथी दलों के कार्यकर्ता पिक्चर पैलेस पर प्रदर्शन करेंगे। टैक्सी-मैक्सी महासंघ की ओर से अध्यक्ष सुंदर पंवार ने एक पत्र जारी करते हुए किसी भी प्रकार की हड़ताल, चक्का जाम से इनकार किया। इसके साथ ही मसूरी व्यापार मंडल भी बंद समर्थन में नहीं रहा। व्यापार मंडल के अध्यक्ष रजत अग्रवाल का कहना है कि बुधवार को साप्ताहिक बंदी होती है ऐसे में दो दिन बाजार बंद होने से व्यापारियों को भारी नुकसान होगा और पर्यटन भी प्रभावित होगा, इसलिए ये फैसला लिया गया है। गौर हो कि भारत बंद को लेकर प्रशासन ने अलर्ट जारी किया था। सुरक्षा की दृष्टि को लेकर मसूरी में पुलिस विशेष नजर रखी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पर्यटन विभाग की योजनाओं का लाभ उठाएं प्रवासी
Next: टनकपुर में नहीं दिखा भारत बंद का असर

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सात जिलों में नए मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की तैनाती, डॉ. योगेश पुरोहित बने अल्मोड़ा के सीएमओ

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने की शिष्टाचार भेंट

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • चमोली

‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ सीमांत क्षेत्रों में नए विश्वास, पर्यटन और रोजगार का बनेगा माध्यम- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.