Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कांग्रेस पर हमला कहा.. जमीन से लेकर आसमान तक घोटाला
  • देहरादून

बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कांग्रेस पर हमला कहा.. जमीन से लेकर आसमान तक घोटाला

RNS INDIA NEWS 15/04/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में जमीन से लेकर आसमान तक सिर्फ और सिर्फ भ्रष्टाचार हुआ हैकहा कि यूपी में गोमती रिवर घोटाला, लैपटॉप घोटाला किया, लालू ने जमीन के बदले नौकरी, चारा घोटाला किया, ममता बनर्जी सरकार में घोटाले हुए हैं। कहा कि इंडिया गठबंधन के कई नेता या जेल में हैं या बेल पर हैं। उन्होंने जनता से अपील की कि अबकी बार चार सौ पार को सफल बनाना है। उत्तराखंड लोकसभा चुनाव के दौरान मसूरी में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए अध्यक्ष नड्डा ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में देश को काफी नुकसान उठाना पड़ा।
विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस कभी नहीं चाहती कि देश की तरक्की हो। जबकि, पीएम मोदी सरकार ने देश को विकसीत राष्ट्र बनाने के लिए कई ठोस कदम उठाए हैं। नड्डा ने अबकी बार 400 पार नारे को सफल बनाने की अपील की।  उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने उत्तराखंड को मुख्य धारा में रखकर वाइब्रेंट विलेज के तहत 51 गांव को चिन्हित कर 758 करोड़ खर्च करने का लक्ष्य रखा है। कहा कि आज उत्तराखंड में 22 प्रोजेक्ट के तहत 947 किमी सड़के बनाने का लक्ष्य रखा गया है। वही ऋषिकेश करणप्रयाग रेलवे लाइन, केदारनाथ पुनर्निर्माण के साथ ही मसूरी में पर्यटन के क्षेत्र में विकास कार्य तेजी से किया जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यूसीसी लागू करने वाला उत्तराखंड पहला राज्य बन बन गया है । उन्होंने  कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है साथ ही  विकसित भारत के संकल्प के साथ हम आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत के गांवों की तस्वीर बदल रही है। मोदी सरकार के कार्यकाल में देश में शौचालय, पानी, सड़क सुविधा मिल रही है।  सड़कों का जाल बिछ रहा है। पहले गांवो में लोग पैदल चलते थे, लेकिन आज सड़क सुविधा से लोग जुड़े हैं।  उन्होंने  कहा  की भाजपा के संकल्प पत्र में अब 70 साल से ऊपर के लोगो को भी पांच लाख तक का उपचार देने का वादा किया है। उन्होंने  कहा कि पहले महिलाएं घरों में लकड़ी जलाकर खाना बनाती थीं, लेकिन मोदी सरकार ने उज्ज्वल योजना दी। पूर्व सैनिक 40 साल से वन रैंक वन पेंशन की लड़ाई लड़ रहे थे, लेकिन मोदी सरकार ने वन रैंक वन पेंशन के लिए एक लाख करोड़ खर्च किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राजभवन में हिमाचल प्रदेश का स्थापना दिवस मनाया
Next: ‘चोरी करने के लिए माफ करना’ लिखा और फरार हो गए चोर

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शूटर जसपाल को अंतिम विदाई देने उमड़े लोग

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.