Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चम्पावत
  • केबीसी लॉटरी के नाम पर 1.46 लाख की चपत
  • चम्पावत

केबीसी लॉटरी के नाम पर 1.46 लाख की चपत

RNS
RNS INDIA NEWS 08/12/2020
rns featured image new

चम्पावत। कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) में 25 लाख की लॉटरी निकलने के नाम पर साइबर ठगों ने एक युवक को एक ही झटके में 1.46 लाख की चपत लगा दी। युवक ने 25 लाख पाने की चाहत में अपने भाई की बीमा की रकम के अलावा दोस्तों से भी उधार मांगकर ठगों को ट्रांसफर किए। आखिरकार जब उसे ठगे जाने का एहसास हुआ तो उसने पुलिस को तहरीर सौंपी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक लोहाघाट के पंचेश्वर कोतवाली क्षेत्र के मटियानी निवासी नीरज सिंह कॉलेज में पढ़ाई करता है। कुछ दिन पूर्व नीरज के फेसबुक मैसेंजर पर एक मैसेज आया था। जिसमें लिखा गया था कि वह केबीसी कॉन्टेस्ट से 25 लाख रुपये जीत चुका है। रुपये हासिल करने के लिए उसे टैक्स के रूप में 1.46 लाख रुपये जमा करने होंगे। बकायदा ठगों ने मैसेंजर पर उसे केबीसी कॉस्टेस्ट के फर्जी वीडियो भी भेजे। इस पर नीरज उन जालसाजों के झांसे में आ गया। उसने अपने भाई के बीमे की रकम के अलावा दोस्तों से भी 20 हजार रुपये ठगों के एकाउंट में डाल दिए। उसके बाद ठगों ने उसे फिर मैसेज भेजा कि उसकी ईनामी राशि बढक़र अब 31 लाख रुपये हो गई है। इस पर नीरज से टैक्स के रूप में और धनराशि जमा कराई गई। दो-तीन किस्तों में नीरज ठगों के खाते में 1.46 लाख रुपये डाल चुका था। तमाम कोशिशों के बाद भी उसे लॉटरी की जीती राशि नहीं मिली। उसके बाद उसे ठगे जाने का एहसास हुआ। पंचेश्वर कोतवाली के मनीष पुनेठा ने बताया कि इस मामले में अज्ञात के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: टनकपुर में नहीं दिखा भारत बंद का असर
Next: टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन निर्माण की मांग

Related Post

rns featured image new
  • चम्पावत

चंपावत के चर्चित दुष्कर्म प्रकरण में बदले की भावना से साजिश रचने की आशंका

RNS INDIA NEWS 07/05/2026 0
rns featured image new
  • चम्पावत

गोलज्यू महोत्सव में कारोबारी गतिविधियां शुरू हुई

RNS INDIA NEWS 05/05/2026 0
rns featured image new
  • चम्पावत

चम्पावत में गोलज्यू महोत्सव की तैयारी तेज

RNS INDIA NEWS 14/04/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.