Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • मतदान कार्मिकों को ईवीएम, वीवीपैट का दिया प्रशिक्षण
  • अल्मोड़ा

मतदान कार्मिकों को ईवीएम, वीवीपैट का दिया प्रशिक्षण

RNS INDIA NEWS 08/04/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। जिला निर्वाचन अधिकारी विनीत तोमर के निर्देशन में लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को निष्पक्ष, पारदर्शिता, सुचारू व शान्तिपूर्ण सम्पन्न कराने के लिए सोबन सिंह जीना विवि परिसर के हॉल एवं उदय शंकर नृत्य अकादमी में द्वितीय चरण के प्रशिक्षण के अंतर्गत मतदान कार्मिकों को मतदान एवं ईवीएम वीवीपैट का प्रशिक्षण दिया गया। आज विधान सभा अल्मोड़ा के अंतर्गत आने वाले 340 मतदान कार्मिकों एवं जनपद भर के लिए पिंक बूथ के 72 कार्मिकों का प्रशिक्षण एसएसजे यूनिवर्सिटी के ऑडिटोरियम में एवं विधानसभा सोमेश्वर के अंतर्गत आने वाले 332 मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण उदय शंकर नृत्य अकादमी में आयोजित हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम में उदय शंकर नृत्य अकादमी में पहुंची मुख्य विकास अधिकारी/नोडल अधिकारी कार्मिक आकांक्षा कोंडे ने कहा कि सभी मतदान कर्मी अपने प्रशिक्षण को गंभीरता से पूरा करें। कहा कि पोलिंग पार्टियां हीं इलेक्शन की रीढ़ होती हैं।
इस दौरान मास्टर ट्रेनरों ने सभी मतदान कर्मियों को चुनाव की बारीकियां समझते हुए कहा कि सभी चुनाव कर्मी सभी जानकारियों को सीखें एवं अगर कोई दुविधा हो तो क्लियर जरूर करें। इस दौरान मास्टर ट्रेनरों ने मतदान के दौरान होने वाली विभिन्न परिस्थितियों के दौरान की जाने वाली सभी सावधानियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। मास्टर ट्रेनरों ने मतदाता के रूप में आने वाले अवैध व्यक्तियों की पहचान करने, मतदाताओं से व्यवहार करने जैसे सभी तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारियां दी। उदय शंकर नृत्य अकादमी में मास्टर ट्रेनर विनोद राठौर, राजेश बिष्ट एवं कपिल नयाल ने प्रशिक्षण दिया तथा मास्टर ट्रेनर हेम जोशी एवं अशोक कुमार, महेंद्र भंडारी, सवित जनौटी, भुवन चंद्र पांडे एवं अन्य ने एसएसजे परिसर में मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रजवाहे में युवक का शव मिलने से सनसनी
Next: सिडकुल के लिए डोईवाला से बेहतर जगह नहीं: उमेश कुमार

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 16.06.11_11zon
  • अल्मोड़ा

बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.