Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • नवरात्र को लेकर मां के शक्तिपीठों में हुईं तैयारियां
  • रुद्रप्रयाग

नवरात्र को लेकर मां के शक्तिपीठों में हुईं तैयारियां

RNS INDIA NEWS 08/04/2024
rns featured image new

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)। आज 9 अप्रैल से शुरू होने वाले चैत्र नवरात्र को लेकर जनपद के सिद्धपीठ मंदिरों में तैयारियां पूरी हो गई है। मंदिरों को सजाया गया है जबकि पूजा-अर्चना के लिए सभी तैयारियां कर दी गई है। नवरात्र की पूर्व संध्या से ही मंदिरों में भक्त पहुंचने लगे हैं। जनपद के शक्तिपीठ कालीमठ, मठियाणाखाल, कालीशिला एवं हरियाली देवी सहित कई माता के मंदिरों में चैत्र की पूजा की तैयारियां हो गई है। आज से शुरू होने वाले चैत्र नवरात्र को लेकर मंदिर समिति एवं स्थानीय भक्तों में खासा उत्साह दिख रहा है। मंदिरों में रंग रोगन, साफ सफाई के साथ ही मंदिरों को चारों ओर से सजाने का कार्य कर दिया गया है। नवरात्र के पर्व पर देश-विदेश के साथ ही दूर-दराज गांवों से श्रद्धालु मंदिरों में मां की पूजा-अर्चना के लिए बड़ी संख्या में पहुंचते हैं। नवरात्र पर कालीमठ, मठियाखाल, कालीशिला, कोट माहेश्वरी, हरियाली देवी, दक्षिण काली, चामुंडा माई, उफराई देवी सहित कई मंदिरों में नवरात्रों के नौ दिनों तक विशेष पूजा अर्चना होती है। वहीं घर, गांव और पंचायती स्तर पर नवरात्र के आयोजन की तैयारी हो गई है। कालीमठ के पुजारी जयप्रकाश गौड ने बताया कि नवरात्र पर्व को लेकर कालीमठ में मंदिर को सजाने व संवारने सहित सभी तैयारियां पूरी हो गई है। बताया कि नवरात्र पर जो भक्त सच्चे मन से माता के दरबार में पहुंचता है, उसकी मनोकामनाएं पूर्ण होती है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार
Next: छात्र ने मारपीट की शिकायत की

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.