Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में कार्यकर्ताओं ने किया चुनाव प्रचार
  • अल्मोड़ा

भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में कार्यकर्ताओं ने किया चुनाव प्रचार

RNS INDIA NEWS 08/04/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। लोकसभा चुनाव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने जोर शोर से पार्टी प्रत्याशी का प्रचार प्रसार तेज कर दिया है। पूर्व विधायक व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को हवालबाग, पाखुडा ब्लॉक में प्रचार प्रसार का कार्य किया। उनके साथ भारतीय जनता पार्टी के ग्रामीण मंडल अध्यक्ष संजय बिष्ट व वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहे। विधानसभा ग्रामीण मंडल में व अल्मोड़ा नगर मंडल में भी टोलियां घर घर जाकर सांसद प्रत्याशी अजय टम्टा के समर्थन में जनसम्पर्क कर रही हैं। केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को भाजपा कार्यकर्ता जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। महिला मोर्चा टोली ने जिलाध्यक्ष लीला बोरा के नेतृत्व में सोमवार को टोली ने चम्पानौला, गुरुरानी खोला, चोसार आदि इलाकों में जनसम्पर्क किया। नगर महामंत्री मनोज जोशी, अजय वर्मा, संजय टम्टा, दिनेश मठपाल, जिला कार्यकारिणी सदस्य लता पांडे, नगर अध्यक्ष भावना तिवारी, ममता साह, माला देवी, जिला महामंत्री रेखा आर्य, दीपा बिष्ट, नेहा उप्रेती, ललिता पंचपाल, वसुधा पंत, आशीष कुमार आदि ने नगर क्षेत्र में जनसंपर्क किया। युवा मोर्चा अध्यक्ष चन्दन बहुगुणा के नेतृत्व में दरबारी नगर, ढुंगाधारा, तल्ला चीना खान में कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क किया। इनके अतिरिक्त प्रदेश उपाध्यक्ष किरन पंत व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य लता बोरा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने खजांची मुहल्ला, आफिसर्स कालोनी, पुलिस लाइन में जनसंपर्क किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री ने जनसभा को सफल बनाने के लिए किया भूमि पूजन
Next: दिव्यांग और बुजुर्ग वोटर लाइन में नहीं लगेंगे

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

गुरु गोरखनाथ मंदिर में बैशी कार्यक्रम में शामिल हुईं मंत्री रेखा आर्या

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

2 जुलाई को अल्मोड़ा में छह स्थानों पर होगी आपदा मॉक ड्रिल

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • 33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल
  • रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग
  • पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू
  • शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध
  • शराब स्टोर का सेल्स मैनेजर 15 लाख की शराब गायब कर फरार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.