Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • जमीन विवाद सुलझाने गई पुलिस टीम पर हमला, थानेदार और पुलिसकर्मियों को बनाया बंधक; एएसआई का तोड़ा हाथ
  • राजस्थान
  • राष्ट्रीय

जमीन विवाद सुलझाने गई पुलिस टीम पर हमला, थानेदार और पुलिसकर्मियों को बनाया बंधक; एएसआई का तोड़ा हाथ

RNS INDIA NEWS 08/04/2024
rns featured image new

जोधपुर (आरएनएस)। राजस्थान के जोधपुर जिले के बालेसर इलाके से पुलिस पर हमले की बड़ी खबर सामने आई है। यहां दो पक्षों में हुए जमीन विवाद को शांत कराने गई चामू पुलिस पर हमला कर दिया गया। झगड़ा कर रहे लोगों ने चामू थानाधिकारी ओमप्रकाश और अन्य पुलिसकर्मियों पर हमला कर उनको बंधक बना लिया। मारपीट में एक सहायक थानेदार का हाथ तोड़ दिया गया। हमले की सूचना से पुलिस महकमे में हडक़ंप मच गया। बाद में वहां भारी पुलिस बल पहुंचा और थानाधिकारी समेत अन्य पुलिसकर्मियों को छुड़वाया।
जानकारी के अनुसार चामू पुलिस पर यह हमला शनिवार देर रात को गोदलाई गांव में हुआ। वहां दो पक्षों में जमीन को लेकर बड़ा विवाद हो गया था। इसकी सूचना पर चामू पुलिस वहां पहुंची थी। पुलिस गई तो विवाद निपटाने के लिए थी लेकिन भीड़ उस पर भारी पड़ गई। बताया जा रहा है कि आरोपी के घर की महिलाएं और पुरुष पुलिस पर ही टूट पड़े। उन्होंने चामू थानाप्रभारी ओमप्रकाश समेत अन्य पुलिसकर्मियों को बंधक बना लिया।.
बताया तो यह भी जा रहा है कि इस दौरान पुलिस और आरोपियों के बीच फायरिंग भी हुई थी। लेकिन पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। बाद में उनको छुड़वाने गए एएसआई के साथ भी मारपीट की गई। उसके बाद जैसे ही इसकी सूचना पुलिस के आलाधिकारियों के पास पहुंची तो हडक़ंप मच गया। फिर आसपास के पुलिस थानों और पुलिस लाइन से बुलाया गया जाब्ता वहां पहुंचा।
जोधपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह यादव खुद भी वहां पहुंचे। उन्होंने पुलिसकर्मियों को आरोपियों से छुड़वाया और बाद में पुलिस वहां ने वहां दर्जनभर आरोपियों को भी धरदबोचा और उनके वाहन भी सीज कर लिए गए। उन सभी को चामू थाना लाया गया। चामू थाने को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। बहरहाल पुलिस इस मामले में ज्यादा कुछ बताने से बच रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की चोरी हुई कार बनारस से बरामद, नागालैंड ले जाने की थी तैयारी; दो गिरफ्तार
Next: बुजुर्ग एवं दिव्यांग मतदाताओं के मतदान को पार्टियां रवाना

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने दी जान, हाथ-पैरों पर मेहंदी से लिखा सुसाइड नोट

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जुलाई
  • होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी
  • अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी
  • आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित
  • गदरपुर के ग्राम मजराशीला में घर के बाहर बैठे युवक पर फायरिंग
  • ईओ के स्थानान्तरण को लेकर सभासदों, पर्यावरण मित्रों का धरना जारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.