Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • भाजपा ने कांग्रेस के घोषणा पत्र को बताया खोखला
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

भाजपा ने कांग्रेस के घोषणा पत्र को बताया खोखला

RNS INDIA NEWS 05/04/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने कांग्रेस के घोषणा पत्र को निराशाजनक और खोखला करार दिया। कहा कि कांग्रेस की गारंटी पर जनता को भरोसा नहीं है। कांग्रेस घोषणा पत्र के बिंदुओं को पहले उन राज्यों में लागू करें, जहां उसकी सरकारें हैं। हरिद्वार रोड स्थित भाजपा के मीडिया सेंटर में मीडिया से बातचीत में जोशी ने कहा कि कांग्रेस के चुनावी घोषणापत्र में लगातार हार से उपजी निराशा और वैचारिक खोखलापन नजर आता है। उन्होंने कांग्रेस से सवाल किया कि जिन 10 गारंटियों की बात घोषणा पत्र में की गई है वो सभी पहले कर्नाटक, तेलंगाना और हिमाचल में क्यों नहीं लागू किया। राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनावों में भी कांग्रेस ने ऐसी कई गारंटी का वादा किया था, लेकिन उन्हें लागू नहीं किया और पिछले साल हुए विधानसभा चुनावों में जनता ने उन्हें सत्ता से बेदखल कर दिया। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनता से जो गारंटी करते हैं उसे निभाते भी हैं। इसके एक नहीं कई उदाहरण हैं। यह वजह है कि आज जनता का मोदी के प्रति लगातार विश्वास बढ़ रहा है। कहा कि मोदी के नेतृत्व में आज देश आगे बढ़ रहा है और कांग्रेस का घोषणापत्र उसे पीछे ले जा रहा है। जिस जीएसटी को उन्होंने संसद में मिलकर पास कराया, उसे राजनैतिक विद्वेष के चलते वापिस लेने का अब वादा कर रहे हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्रदेश में शिक्षकों के तबादलों की प्रक्रिया हुई अब शुरू, इस साल नहीं होंगे ऑनलाइन
Next: दो वाहनों से पकड़े 04 लाख 95 हजार रुपये

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.