Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सात साल तक युवक के संपर्क में रही युवती ने कराया दुष्कर्म का मुकदमा
  • देहरादून

सात साल तक युवक के संपर्क में रही युवती ने कराया दुष्कर्म का मुकदमा

RNS INDIA NEWS 04/04/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। सात साल तक युवक के संपर्क में रही युवती ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर संबध बनाए। विदेश में नौकरी लगी तो आरोपी शादी से मुकर गया। पीड़िता की तहरीर पर पटेलनगर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर पटेलनगर केके लुंठी ने बताया कि युवती ने तहरीर दी। बताया कि सचिन नेगी निवासी वीरपुर, विलासपुर कांडली एक कंपनी में उसके साथ पूर्व में काम करता था। इस दौरान दोनों की जान पहचान हुई। आरोपी ने पीड़िता को शादी का झांसा दिया। इसके बाद साल 2017 में पीड़िता को शिमला बाईपास रोड स्थित गेस्ट हाउस में लेकर गया। आरोप है कि वहां पीड़िता की मर्जी के विरुद्ध शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद पिछले साल तक लगातार उससे शादी का झांसा देकर संबंध बनाता रहा। इस बीच आरोपी सचिन 2021 में विदेश में पढ़ने भी गया। पिछले साल 28 अप्रैल को वापस आया तो पीड़िता से फिर संबंध बनाए और शादी करने को कहा। इसके बाद पीड़िता को झांसा दिया कि वह स्पांसर वीजा पर अपने साथ विदेश लेकर जाएगा और शादी करेगा। आरोप है कि दिसंबर 2023 में उसकी विदेश में नौकरी लग गई। इसके बाद पीड़िता से शादी करने से इंकार कर दिया। बताया कि वह किसी अन्य युवती के संपर्क में है। पीड़िता की तहरीर पर आरोपी सचिन के खिलाफ पटेलनगर थाना पुलिस ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तरांचल विवि में धूमधाम से मना फेस्टला
Next: प्रेमनगर में रामनवमी पर निकलेगी शोभायात्रा

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
  • वनकर्मियों पर हमले के तीन आरोपी गिरफ्तार,पांच सौ के 105 जाली नोट भी बरामद
  • केतन के परिजनों से मिलने जा रहे सांसद चंद्रशेखर और विधायक उमेश को हरिद्वार पुलिस ने रोका, धक्का मुक्की के बाद धरने पर बैठे
  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.