Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • पुलिस ने पकड़ा 17 लाख रुपये का सोना
  • बागेश्वर

पुलिस ने पकड़ा 17 लाख रुपये का सोना

RNS INDIA NEWS 03/04/2024
gold-bars

बागेश्वर(आरएनएस)। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस का चेकिंग अभियान तेज हो गया है। बैजनाथ पुलिस ने 17 लाख रुपये की लागत का सोना पकड़ा है। 231.66 ग्राम सोने के आभूषण बने थे। पुलिस ने जेवरात को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। इससे पहले पुलिस ने दो लोगों को लाखों की नगदी के साथ पकड़ा था। आगे भी यह अभियान जारी रहेगा। आदर्श आचार संहिता लागू होने के साथ ही जनपद के समस्त थाना स्तर पर गठित पुलिस, एसएसटी, एफएसटी टीमों द्वारा विभिन्न स्थानों, बैरियरों, जनपद की सीमा में प्रवेश करने वाले व्यक्तियों एवं वाहनों की सतर्कता एंव गहनता से सघन चेकिंग की जा रही है। इसी क्रम में थानाध्यक्ष बैजनाथ प्रताप सिंह नगरकोटी के नेतृत्व में थाना बैजनाथ पुलिस टीम मंगलवार की शाम गरुड़ स्थित पंचास तिराहे पर वाहनों, संदिग्ध व्यक्तियों, संदिग्ध वस्तुओं की चेकिंग चल रही थी। इसी बीच एक व्यक्ति जो पीठ पर बैग लगाए हुए पैदल पैदल गरुड़ बाजार की ओर आ रहा था। आचार संहिता व संदिग्धता के मद्देनजर पूछताछ के साथ बैग चेक किया गया। उसके पास से कुल 231.66 ग्राम के सोना जेवरात बरामद हुए। जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 17 लाख रुपये है। पकड़े गए व्यक्ति से बरामद सोना जेवरात के संबंध में पूछताछ करने पर उसके द्वारा कोई संतोषजनक उत्तर तथा वैध प्रमाण नहीं दिया गया, जिस पर पुलिस ने आदर्श आचार संहिता नियम से अवगत कराते हुए बरामद सोना जेवरात को नियमानुसार कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की गई। पुलिस टीम में एसआई जीवन सिंह सामंत, कांस्टेबल सुरेंद्र कुमार, राजेश भट्ट तथा विजय अधिकारी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: तीसरी बार मोदी को पीएम बनाने में सहयोग करें: धामी
Next: साइकिलिस्ट अविनि व आयुष भारतीय टीम में चयनित

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

रिखाड़ी–वाछम मोटर मार्ग के घटिया डामरीकरण पर गुस्सा

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

एक जुलाई तक कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रामीण करेंगे क्रमिक अनशन

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

जनसुनवाई में 25 शिकायतें दर्ज, अधिकांश मामलों का मौके पर निस्तारण

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.