Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष एसपी सिंह भाजपा में शामिल
  • देहरादून

कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष एसपी सिंह भाजपा में शामिल

RNS INDIA NEWS 03/04/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष और विधानसभा प्रत्याशी रहे एसपी सिंह इंजीनियर कई समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए। पार्टी अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने उन्हें पटका पहनाकर पार्टी की सदस्यता दिलाई। बलवीर रोड स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित हुए ज्वाइनिंग कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने सभी का स्वागत किया। इस दौरान महेंद्र भट्ट ने कहा कि पार्टी में शामिल होने वाले व्यक्ति के मान सम्मान का ध्यान रखा जाएगा। पार्टी में शामिल होने के बाद एसपी सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के कार्यों से प्रभावित होकर वह भाजपा में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि वह मोदी के हाथों को मजबूत करने का काम करेंगे। इस दौरान कांग्रेस ओबीसी मोर्चे के कार्यकारी अध्यक्ष अशोक उपाध्याय, महामंत्री जिला कांग्रेस विजेंद्र चौहान, सोमवती, जगपाल सिंह, प्रदीप, हरिंदर सिंह, प्रवीण कुमार सहित अनेक लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने किया। इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता मधु भट्ट, संजीव वर्मा, सुभाष बर्थवाल सहित अनेक नेता मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: घर बैठे ऑनलाइन कमाई के झांसे में गंवाए 2.78 लाख
Next: एक लाख की शराब पकड़ी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

दून में चोरी में यूपी के गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

कांग्रेस का अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उपवास

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

मसूरी में होम स्टे के कमरे में मृत मिली महिला इंजीनियर

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • धसपड़ गांव में लागू होगी रिकैप फॉर एनडीसी परियोजना
  • अल्मोड़ा में 500 पदों पर सुरक्षा जवान और सुपरवाइजर भर्ती मेले जुलाई से शुरू
  • राशिफल 16 जून
  • दून में चोरी में यूपी के गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार
  • कांग्रेस का अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उपवास
  • इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए हरिद्वार में दो जगह चिन्हित : महाराज
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.