Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग में देहरादून ई और जी जीते
  • देहरादून

डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग में देहरादून ई और जी जीते

RNS INDIA NEWS 02/04/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग अंडर-19 में देहरादून ई और देहरादून जी ने अपने-अपने मुकाबले जीते। लीग में जिले की विभिन्न एकेडमी की टीमें हिस्सा ले रहीं हैं। डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन देहरादून के तत्वाधान में मंगलवार को एमएएमएस क्रिकेट ग्राउंड रायवाला में मंगलवार को देहरादून ई और देहरादून एफ के बीच पहला मैच खेला गया। एफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 32 ओवरों में 106 रन पर ऑल आउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी देहरादून ई ने 13.3 ओवर में बिना किसी नुकसान के 109 रन बनाकर 10 विकेट से मुकाबला जीता। जिसमें कार्तिकेय नौडियाल ने नाबाद 50 रन और आयुष प्रियदर्शी ने नाबाद 48 रनों का योगदान दिया। दूसरा मैच देहरादून जी और देहरादून एच के बीच डीआईएमएस क्रिकेट ग्राउंड सहसपुर में खेला गया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी देहरादून जी ने निर्धारित 40 ओवरों में सात विकट के नुकसान पर 292 रन बनाए। जिसमें आदित्य यादव ने नाबाद 101 रन की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी देहरादून एच 26.4 ओवरों में 168 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। जी की तरफ से गेंदबाजी में नमन ने सर्वाधिक तीन विकेट लिए। मौके पर डीसीए के सचिव विजय प्रताप मल्ल, सहसचिव अनिल डोभाल, धनपाल खरोला, सुमित डोभाल, विपिन जोशी, अभिषेक चौहान, मनोज चौहान आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पुलिस ने जिले की सीमा पर चेकिंग अभियान तेज किया
Next: कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप टम्टा के समर्थन में की नुक्कड़ सभा

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.