Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मशीन से खनन चुगान किए जाने पर जताई आपत्ति
  • देहरादून

मशीन से खनन चुगान किए जाने पर जताई आपत्ति

RNS INDIA NEWS 01/04/2024
rns featured image new

ऋषिकेश(आरएनएस)। सौंग नदी में खनन कार्य जोरों पर है। अब यहां सौंग नदी में नए खनन पट्टे किए गए हैं। जिनमें मशीनों से कार्य किया जा रहा है। जिसको लेकर क्षेत्रवासियों और मजदूरों ने नाराजगी जताई है। उन्होंने मशीनों की बजाए मजदूरों से कार्य कराने की मांग की। डोईवाला के धर्मुचक और माजरी ग्रांट के बीच में सौंग नदी में खनन कार्य शुरू हो गया है। लेकिन यहां बिना अनुमति के मशीन से खनन चुगान का कार्य किया जा रहा है जबकि नदियों में खनन चुगान की शुरुआत होने से जहां मजदूरों को बड़ी संख्या में रोजगार मिलने की उम्मीद थी। लेकिन मशीनों से खनन चुगान कार्य होने से मजदूरों के सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है। किसान नेता सुरेंद्र सिंह खालसा ने कहा कि नदी में खनन पट्टे खुलने से स्थानीय लोगों को रोजगार मिलता है। यहां छोटे खनन व्यवसाय के साथ-साथ खनन चुगान करने वाले मजदूरों को भी रोजगार मिलता है। मशीन से खनन करना गलत है हम इसका विरोध करते हैं। डोईवाला उपजिलाधिकारी अपर्णा ढौंडियाल ने कहा कि प्रशासन को इस तरह की अनुमति की कोई जानकारी नही है। प्रशासन की टीम को मौके पर भेज कर इसकी जांच की जाएगी। अगर बिना अनुमति के मशीनों से खनन किया जा रहा होगा, तो उनके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। जिला खनन अधिकारी नवीन सिंह ने बताया कि इस मामले में जानकारी नहीं है। अब बात पता चली है तो जांच की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भारत को पूरे विश्व में मिल रहा सम्मान: कैलाश खेर
Next: राशिफल 02 अप्रैल

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.