Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • किशोरी से सामूहिक बलात्कार, हालत बिगड़ी
  • हरिद्वार

किशोरी से सामूहिक बलात्कार, हालत बिगड़ी

RNS INDIA NEWS 07/12/2020
rns featured image new

रुडकी। रिश्तेदारी से नाबालिग बहन संग लौट रहे युवक पर लक्सर के पास चार युवकों ने हमला कर उसे बेहोश कर दिया। इसके बाद उन्होंने किशोरी से बलात्कार किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किशोरी को रुडक़ी में भर्ती कराया है। पीडि़त पक्ष ने घटना की तहरीर भी पुलिस को दे दी है। पुलिस से मिली सूचना के मुताबिक पथरी थाना क्षेत्र के एक गांव का युवक रविवार को अपनी नाबालिग बहन के साथ बुआ के घर बलियाखेड़ी (सहारनपुर) गया था। रविवार देर शाम भाई-बहन बाइक से वापस लौट रहे थे। लक्सर क्षेत्र के मखियाली खुर्द गांव के पास चार युवक रास्ते में खड़े थे। उन्होंने हाथ देकर उनकी बाइक रुकवा ली और फिर उन्होंने युवक के सिर पर लोहे की रोड से हमला कर दिया। इससे युवक बेहोश होकर गिर पड़ा। आरोप है कि इसके बाद चारों युवक किशोरी को खींचकर पास के गन्ने के खेत में ले गए और उसके साथ बारी बारी से बलात्कार किया। इसके बाद चारों युवक मौके से फरार हो गए। सामूहिक बलात्कार से किशोरी की हालत खराब हो गई। उधर, थोड़ी देर बाद होश में आने पर किशोरी के भाई ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। कंट्रोल रूम से जानकारी मिलने के बाद कोतवाली की पुलिस मौके पर पहुंची और और वहां मौजूद किशोरी तथा उसके भाई दोनों को रुडक़ी के सरकारी अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने किशोरी की हालत गंभीर बताकर उसे भर्ती कर लिया। जबकि उसके भाई की हालत ठीक बताकर उसे छुट्टी दे दी गई। किशोरी के भाई ने दो नामजद सहित चार युवकों के खिलाफ कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। दोनों नामजद युवक लक्सर के मखियाली खुर्द गांव के रहने वाले बताए गए हैं। कोतवाल हेमेंद्र सिंह नेगी का कहना है कि किशोरी का इलाज चल रहा है। मामले की तहरीर मिल गई है, जिस पर मुकदमा दर्ज करने के आदेश दे दिए गए हैं। बताया कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भारत बंद के आह्वान में नैनीताल नहीं होगा शामिल
Next: साइबर ठगों ने उड़ाये ग्रामीण के खाते से एक लाख रुपए

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

नगर पंचायत ने अमर जवान चौक पर लगाया ठंडे पानी का टैंकर

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

होम स्टे दिलाने के नाम पर योगाचार्य से 70 हजार रुपये हड़पे

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

दिल्ली-जयपुर जा रही वोल्वो बस में लगी आग, 32 यात्री सुरक्षित

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.