Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • योगा क्लास के लिए एडवांस व उपहार के नाम पर युवती से 1.97 लाख ठगे
  • नैनीताल

योगा क्लास के लिए एडवांस व उपहार के नाम पर युवती से 1.97 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 29/03/2024
rns featured image new

हल्द्वानी(आरएनएस)।  योगा क्लास संचालिका से जालसाज ने विदेशी नागरिक बनकर 1.97 लाख रुपये की ठगी कर ली। साइबर थाने में शिकायत दर्ज होने के बाद मामला कोतवाली थाने को ट्रांसफर कर दिया गया है। रामपुर रोड के मानपुर पश्चिम फेज-3 स्थित एकता विहार निवासी हंसा बिष्ट ऑनलाइन योगा क्लास संचालित करती हैं। कोतवाली पुलिस के मुताबिक साइबर थाना रुद्रपुर से उनके पास हंसा की ओर से दर्ज एक मुकदमा जांच के लिए ट्रांसफर हुआ है। दर्ज मुकदमे में हंसा ने पुलिस को बताया कि मार्च की शुरुआत में उनके पास एक व्हाट्सएप मैसेज पहुंचा था। बातचीत करने वाले व्यक्ति ने अपना नाम डॉ. लुका डेनिल बताया और योगा क्लास की बात की। हामी भरने के बाद उसने क्लास के लिए एडवांस और कुछ उपहार विदेश से भेजने का झांसा दिया। 13 मार्च को उनके पास एक अन्य नंबर से कॉल पहुंची और इस बार बात कोई महिला कर रही थी। महिला ने खुद को मुंबई हवाई अड्डे पर तैनात कस्टम अधिकारी सुष्मिता बताया। साथ ही कूरियर को छोड़ने के लिए 28500 रुपये बतौर चार्ज ट्रांसफर करा लिए। इसके बाद महिला ने कूरियर में विदेशी मुद्रा पाउंड के होने की बात कही और इसके टैक्स के नाम पर तीन बार में एक लाख 68 हजार 700 रुपये ट्रांसफर करा लिए। जब दोबारा रकम की मांग की गई तो योगा क्लास संचालिका को शक हुआ। गुरुवार को साइबर थाने में शिकायत के बाद मामला कोतवाली थाने में ट्रांसफर कर दिया गया। कोतवाल उमेश कुमार मलिक ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: महिला से मारपीट, छेड़खानी का मुकदमा दर्ज
Next: उमेश ने रोड शो कर मांगे वोट

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

सेंचुरी पेपर मिल ने ढ़ाई करोड़ पौधे लगाने का रखा लक्ष्य

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

पत्नी की हत्या में जेल में बंद अधिवक्ता का मामला दूसरी पीठ सुनेगी

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

बागेश्वर डीएम ने कमिश्नर को योजनाओं की प्रगति से कराया अवगत

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 06 जून
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर दण्डेश्वर मंदिर परिसर में आयोजित हुआ हरित योग कार्यक्रम
  • सल्ट में विवाहिता की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार, दहेज उत्पीड़न का भी मामला दर्ज
  • भालू से भिड़ कर सरोप सिंह ने बचाई जान, हाथ और सिर पर गंभीर घाव
  • भाजपा लमगड़ा मंडल की बैठक में संगठन सुदृढ़ीकरण पर जोर
  • सेंचुरी पेपर मिल ने ढ़ाई करोड़ पौधे लगाने का रखा लक्ष्य
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.