Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • टिहरी में पिछले तीन चुनावों में लगातार बढ़ा है भाजपा का मत प्रतिशत
  • टिहरी
  • देहरादून

टिहरी में पिछले तीन चुनावों में लगातार बढ़ा है भाजपा का मत प्रतिशत

RNS INDIA NEWS 27/03/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। विश्व रंगमंच दिवस की पूर्व संध्या पर डॉ. अतुल शर्मा के निवास वाणी विहार अधोई वाला में गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें नाटकों में रंग गीतों पर गहन चर्चा की गयी।जनकवि डॉ. अतुल शर्मा ने बताया कि रंग गीत नाटकों के संवादों की तरह ही होते हैं। ये कथानक और दृष्यों को गति प्रदान करते हैं। उन्होंने बताया कि पिछले तीस वर्षों से वे नाटकों में गीत लिख रहे हैं। एनएसडी के पूर्व स्नातक सुवर्ण रावत के निर्देशन में गीत लिखे। रस्किन बांड की कहानी पर आधारित नाटक नीली छतरी में उन्होंने समस्त गीत लिखे। यह नाटक दिल्ली राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के आयोजन जश्ने बचपन में हुआ। नीली छतरी हाथ में मेरे तनी हुई है, जैसे नीला अंबर मेरी मुट्ठी में है..,लोक प्रिय हुआ था। दून में एनएसडी की ही एक कार्यशाला में दिनेश खन्ना के निर्देशन में कहानीकार निर्मल वर्मा की कहानी कव्वे और काला पानी के सभी गीत लिखे। उनमें से एक गीत बर्फ से भीगी हवा बहने लगी, पांव से पगडंडियां कहने लगी..,पसंद किया गया था। इसी महीने संस्कृति विभाग द्वारा सिल्क्यारा सुरंग में फंसे मजदूरों पर हुए नाटक में उनका लिखा गीत शामिल किया गया था। रंगकर्मी प्रियंका डंगवाल ने बताया कि जनकवि डॉ. अतुल शर्मा के लिखे अनेक जनगीतों राज्य में होने वाले नुक्कड़ नाटकों में प्रमुखता से गाए जाते हैं। कहानीकार रेखा शर्मा और कवयित्री रंजना शर्मा ने बताया कि डॉ. अतुल शर्मा ने बाल नुक्कड़ नाटक दल की स्थापना की थी और यह दस साल तक सक्रिय रहा था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बरौर नदी में नहाने गए दो बच्चों की डूब कर मौत
Next: इंस्टाग्राम पर चुनाव जागरूकता रील बनाओ…यहां टैग करो, इनाम पाओ

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

दून में चोरी में यूपी के गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

कांग्रेस का अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उपवास

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

मसूरी में होम स्टे के कमरे में मृत मिली महिला इंजीनियर

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जून
  • दून में चोरी में यूपी के गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार
  • कांग्रेस का अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उपवास
  • इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए हरिद्वार में दो जगह चिन्हित : महाराज
  • बस और बाइक की टक्कर, दिल्ली के युवक की मौत
  • विधायक मोहन सिंह मेहरा ने किया सड़क का उद्घाटन, ग्रामीणों ने ली भाजपा की सदस्यता
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.