Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • बालाजी घाटा मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव 23 अप्रैल को
  • ऊधम सिंह नगर

बालाजी घाटा मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव 23 अप्रैल को

RNS INDIA NEWS 27/03/2024
rns featured image new

काशीपुर(आरएनएस)। गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी नगर के वार्ड एक मौ. बांकेनगर स्थित संकटमोचन श्रीबाला जी घाटा मंदिर पर श्रीहनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। यह जानकारी देते हुए मंदिर कमेटी के अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता ‘छन्नू ने बताया कि 22 अप्रैल दिन सोमवार को सुबह 8 बजे संगीतमय अखण्ड श्री हनुमान चालीसा पाठ का शुभारम्भ होगा। जिसका समापन 23 अप्रैल दिन मंगलवार को प्रातः 8 बजे आरती के साथ होगा। 23 अप्रैल दिन मंगलवार को प्रातः 8.30 बजे बाबा का स्नान, प्रातः 9 बजे हवन उपरांत सवामनी भोग लगेगा। दोपहर 2 बजे से 5100 ध्वजों के साथ ऐतिहासिक पद ध्वज यात्रा अनाज मण्डी स्थित श्री हनुमान मंदिर से प्रारम्भ होकर मुख्यमार्ग, बेरिया रोड, राजीव नगर, रामराज रोड, पहाड़ी कॉलोनी होते हुए मौ. बाँकेनगर स्थित संकटमोचन श्री बाला जी घाटा मंदिर पहुंचेगी। जहां 7 बजे से विशाल भण्डारा होगा व रात्रि 9 बजे से बाबा का भव्य दरबार सजेगा। जिसमें बिजनौर (उ.प्र.) के सुप्रसिध्द भजन गायक प्रहलाद फकीरा, बाजपुर के प्रसिध्द भजन गायक दीपक जलवा व बाजपुर के उभरते भजन गायक मानव जिन्दल बाबा का गुणगान करेगें। भव्य पद ध्वज यात्रा में श्री राम बारात, बाहुबली हनुमान, बाहुबली शंकर, अघोरी, शिव पार्वती तांडव, काली तांडव, राधा कृष्ण नृत्य इत्यादि आकर्षक झाकियां विशेष आकर्षण का केन्द्र रहेंगी। भव्य पद ध्वज यात्रा हेतु ध्वज मंदिर कमेटी द्वारा निःशुल्क प्रदान किया जाएगा। जिसे ध्वज यात्रा उपरांत भक्तगण अपने-अपने घरों व दुकानों पर स्थापित कर सकेगें। प्रमोद गुप्ता ‘छन्नू ने क्षेत्रीय धर्मप्रेमियों से श्री हनुमान जन्मोत्सव में बढ़ चढ़कर प्रतिभाग करने, भण्डारे का प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हाथी ने रौंदी फसल, काश्तकारों में आक्रोश
Next: अल्मोड़ा पुलिस के इवनिंग स्टॉर्म अभियान के तहत 904 पर हुई चालानी कार्यवाही

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.