
हरिद्वार(आरएनएस)। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से कृषि, उद्यान, पशुपालन विभाग में समूह-ग परीक्षा के तहत अभिलेख सत्यापन के लिए अभ्यर्थियों के रोल नंबर की सूची वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के सचिव ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि कृषि, उद्यान, पशुपालन विभाग हेतु समेचित (समूह-ग) परीक्षा-2023 के अंतर्गत चार से 16 अप्रैल तक अभ्यार्थियों के अभिलेखों का सत्यापन किया जाएगा। अभिलेख सत्यापन आयोग के परीक्षा भवन में कराया जाएगा। बताया कि कृषि, उद्यान, पशुपालन विभाग हेतु समेचित (समूह-ग) परीक्षा-2023 की लिखित परीक्षा का आयोजन 7 जनवरी 2024 को किया गया था।

