Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • लोकसभा चुनाव 2024 : कांग्रेस ने हरिद्वार सीट से हरीश रावत के बेटे वीरेंद्र रावत को दिया टिकट
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय
  • हरिद्वार

लोकसभा चुनाव 2024 : कांग्रेस ने हरिद्वार सीट से हरीश रावत के बेटे वीरेंद्र रावत को दिया टिकट

RNS INDIA NEWS 24/03/2024
rns featured image new

देहरादून (आरएनएस)। उत्तराखंड में 19 अप्रैल को 5 लोकसभा सीटों के लिए मतदान होना है। कांग्रेस ने शनिवार रात प्रदेश की बची हुई 2 और सीट हरिद्वार और नैनीताल-उधमसिंह नगर के लिए अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने हरिद्वार सीट से हरीश रावत के बेटे वीरेंद्र रावत को मैदान में उतारा है और नैनीताल सीट से प्रकाश जोशी पर दांव खेला है।
कांग्रेस ने भी लंबी जद्दोजहद के बाद अपने पांचों प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। उत्तराखंड की पांचों सीटें – टिहरी, गढ़वाल, अल्मोड़ा, नैनीताल व हरिद्वार में कांग्रेस के प्रत्याशियों के नाम सामने आ चुके हैं। टिहरी से जोत सिंह गुनसोला, गढ़वाल से गणेश गोदियाल, अल्मोड़ा से प्रदीप टम्टा, नैनीताल से प्रकाश जोशी व हरिद्वार से वीरेंद्र रावत प्रत्याशी बनाए गए हैं।
यह कहना गलत नहीं होगा कि प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री रहे हरीश रावत की जिद के आगे पार्टी आलाकमान को झुकना पड़ा। पार्टी ने हरिद्वार सीट के लिए उनके बेटे वीरेंद्र रावत को टिकट दिया है। पूर्व सीएम हरीश रावत ने वीरेंद्र रावत का टिकट तय होने से पहले ही हरिद्वार लोकसभा सीट पर प्रचार शुरू कर दिया था। उन्होंने शनिवार को हरिद्वार में रोड शो किया, जिसमें उनके बेटे वीरेंद्र रावत भी शामिल रहे। वीरेंद्र रावत प्रदेश कांग्रेस कमेटी में प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा रहे हैं।
साल 2022 के विधानसभा चुनाव में वीरेंद्र रावत खानपुर सीट से दावेदारी कर चुके हैं। लेकिन उस समय हरीश रावत की बेटी अनुपमा रावत को हरिद्वार ग्रामीण से विधानसभा चुनाव लड़ाया गया था और वह विधायक चुनी गईं। इस बार लोकसभा के लिए वीरेंद्र रावत का रास्ता साफ हुआ है। हरिद्वार में वीरेंद्र रावत भाजपा के पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत के आगे चुनाव मैदान में होंगे। वहीं नैनीताल सीट पर भाजपा के अजय भट्ट के सामने कांग्रेस के प्रकाश जोशी मुकाबला करेंगे। प्रकाश जोशी एआईसीसी के पूर्व सचिव हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 10 ग्राम स्मैक के साथ पुलिस ने दो पकड़े
Next: उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में हवन की भस्म से खेली गई होली, बाबा का लिया आशीर्वाद

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

धर्मावाला टोल प्लाजा पर मारपीट से भड़के ग्रामीण, पुलिस चौकी का घेराव

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
  • रिखाड़ी–वाछम मोटर मार्ग के घटिया डामरीकरण पर गुस्सा
  • अल्मोड़ा में हॉफ मैराथन आयोजन का प्रस्ताव, युवाओं को खेलों से जोड़ने पर जोर
  • चाई ग्रामोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति से सराबोर हुआ गांव
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.