Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • भाजपा सरकार की नीतियों का प्रचार प्रसार करने की अपील की
  • ऊधम सिंह नगर

भाजपा सरकार की नीतियों का प्रचार प्रसार करने की अपील की

RNS INDIA NEWS 23/03/2024
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)।   भाजपा प्रदेश मंत्रा विकास शर्मा ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर बगवाड़ा और रम्पुरा शक्ति केन्द्रों की बैठक लेकर कार्यकर्ताओं से सरकार की नीतियों का जोर शोर से प्रचार करने और आगामी 27 मार्च को भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट के नामांकन में भारी संख्या में भीड़ जुटाने का आहवान किया।बैठक में भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने कहा कि भाजपा इस बार प्रदेश में रिकार्ड मतों से जीत की हैट्रिक बनाने जा रही है। डबल इंजन की सरकार की के विकास कार्यों से जनता का रूझान पूरी तरह भाजपा की तरफ है। कार्यकर्ताओं के उत्साह से कांग्रेस चुनाव से पहले ही पस्त हो चुकी है। श्री शर्मा ने कहा कि केन्द्र और प्रदेश सरकार के विकास कार्य इस चुनाव में भाजपा की जीत का आधार बनेंगे। उन्होनें कहा कि धामी सरकार के कार्यकाल को दो साल पूरे हो गये हैं। इन दो वर्षों में सरकार ने कई ऐतिहासिक फैसले लेकर प्रदेश को नई दिशा देने का काम किया है। आज उत्तराखण्ड की पहचान पूरे देश में हैं। मुख्यमंत्री धामी ने समान नागरिका कानून, और देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून लाकर उत्तराखण्ड को गौरवान्वित किया है। मुख्यमंत्री धामी ने जो भी वायदे जनता से किये थे आज वह धरातल पर साकार होते नजर आ रहे हैं। प्रदेश की जनता आज प्रधानमंत्रा नरेन्द्र मोदी की गारंटी की तरह सीएम धामी की गारंटी पर भी पूरा भरोसा करती है। आज यूसीसी कानून बनाने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य है। यूसीसी लागू होने से प्रदेश में महिलाओं का सशक्तिकरण होगा। महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए सरकार ने सरकारी नौकरियों में 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण के लिए कानून बनाया है। इसके अलावा धामी सरकार के कई फैसलों ने उत्तराखण्ड को विकास की उंचाईयों की ओर ले जाने का काम किया है। श्री शर्मा ने कार्यकर्ताओं से केन्द्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं को लेकर जनता के बीच जाने का आहवान किया। साथ ही उन्होंने कहा कि आगामी 27 मार्च को लोकसभा प्रत्याशी अजय भट्ट जोर शोर से अपना नामांकन करेंगे। इस दोरान शहर में रोड शो और जनसभा भी होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में नामांकन में पहुंचने की अपील की।
इस अवसर पर सुनील ठुकराल, सुशील यादव, अशोक विश्वास, जितेन्द्र संध्ू, नेहा पाण्डे, अनुज, किरन विर्क, अनुज पांडे, देव मेनन, सचिन छाबड़ा, मोर सिंह यादव, प्रदीप यादव, महेश कोली, वीरू कोली, बिट्टू वाल्मीकि, जितेन्द्र पाल, अजय पाल, गिरीश पाल, राजू कोली, जितेन्द्र कोली, आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: यूपी निवासी सिडकुल कर्मी ने फांसी लगा जान दी
Next: युवती को धमकाकर रंगदारी मांगने के मामले में केस

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

थाईलैंड से पदक जीतकर लौटे ताइक्वांडो खिलाड़ियों को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में एसआई मुकेश ने जीता रजत पदक

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कांग्रेस के आरोप राजनीतिक हताशा का परिणाम : विनीत बिष्ट
  • वरिष्ठ नागरिकों को दी कानूनी अधिकारों और योजनाओं की जानकारी
  • जनरल स्टोर में शराब परोसते युवक को पुलिस ने पकड़ा
  • राष्ट्रीय यूथ मुए-थाई चैंपियनशिप में अल्मोड़ा के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
  • मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में सरकारी तंत्र के दुरुपयोग का आरोप, कांग्रेस ने जांच की मांग की
  • ग्राम प्रधान संगठन ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, पंचायतों को अधिक अधिकार देने की मांग
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.