Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • गढ़वाल विवि और कैनबरा विवि के बीच एमओयू साइन
  • पौड़ी

गढ़वाल विवि और कैनबरा विवि के बीच एमओयू साइन

RNS INDIA NEWS 21/03/2024
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल(आरएनएस)। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विवि और यूनिवर्सिटी ऑफ कैनबरा ऑस्ट्रेलिया के बीच शैक्षणिक एवं शोध कार्यों के पारस्परिक सहयोग को लेकर एक महत्वपूर्ण एमओयू हुआ है। गढ़वाल विवि के रिसर्च एवं डेवलपमेंट सेल के डायरेक्टर प्रो. हेमवती नंदन पांडे और कैनबरा विवि की अंतरिम कुलपति प्रो. लूसी जोसंटन ने समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किये हैं। एमओयू के तहत दोनों ही विवि शैक्षणिक और शोध कार्यों में आपसी हितों के अनुरूप एक दूसरे का सहयोग करेंगे, शैक्षणिक कर्मचारियों, वैज्ञानिकों और शोधार्थियों की द्विपक्षीय यात्रा को प्रोत्साहित करेंगे। साथ ही वैज्ञानिक संगोष्ठी एवं सम्मेलन के आयोजन, छात्र-छात्राओं की शैक्षणिक यात्राओं के लिए भी सहयोग करेंगे। इसके लिए गढ़वाल विश्वविद्यालय की तरफ से जैव प्रौद्योगिकी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. जीके जोशी को एमओयू के तहत आयोजित होने वाले विभिन्न शैक्षणिक और शोध से संबंधित कार्यक्रमों के प्रबंधन के लिए नामित किया गया है। प्रो. जीके जोशी ने बताया की सितंबर माह में कैनबरा विश्वविद्यालय के अंडर ग्रेजुएट स्तर के 10 से 15 छात्र-छात्राओं का एक दल शैक्षणिक कार्यकलापों एवं संस्कृति की जानकारी के लिए गढ़वाल विवि का भ्रमण करेगा। गढ़वाल विवि की कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल ने उक्त एमओयू को गढ़वाल विवि में शैक्षणिक और शोध कार्यों के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है। उन्होंने कहा इससे भविष्य में गढ़वाल विवि के संबंधित छात्र-छात्राओं, संकाय सदस्यों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर शैक्षणिक और रिसर्च कार्यों में अपनी पहचान बनाने का मौका मिलेगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बाजपुर पुलिस ने दो सट्टेेबाजों को पकड़ा, नकदी व सट्टा पर्ची बरामद
Next: भावना पांडे बसपा के टिकट पर लड़ेंगी चुनाव

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

भालू से भिड़ कर सरोप सिंह ने बचाई जान, हाथ और सिर पर गंभीर घाव

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

राष्ट्रीय आर्म रेसलिंग में श्रीनगर की आकृति कंडारी ने जीता स्वर्ण

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

आयुक्त ने अस्पताल का औचक निरीक्षण कर मरीजों का हाल जाना

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.