
अल्मोड़ा। क्वींस चेस एकेडमी एवं विक्टोरिया क्लब अल्मोड़ा द्वारा आयोजित स्वर्गीय भरत लाल टम्टा स्मृति जिला स्तरीय विद्यालयी ओपन शतरंज प्रतियोगिता 2024 का गुरुवार को समापन हुआ। प्रतियोगिता में कुल 7 स्कूलों के 32 शतरंज खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। दो दिवसीय शतरंज प्रतियोगिता के ओपन वर्ग में शारदा पब्लिक स्कूल के सौम्य पटियाल चैंपियन बने। वही दूसरे स्थान पर आर्मी पब्लिक स्कूल के अभिषेक राज व तीसरे स्थान पर शारदा पब्लिक स्कूल की वर्णिका डालाकोटी ने स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में प्रथम स्थान में वर्णिका भोज, दूसरे स्थान में वैष्णवी उप्रेती व तीसरे स्थान में निधि चौधरी ने स्थान प्राप्त किया। अंडर-12 बालक वर्ग में प्रथम स्थान में आयुष चम्याल, दूसरे स्थान में शिवांग तिवारी व तीसरे स्थान में ध्रुव रावत ने स्थान प्राप्त किया। अंडर 12 बालिका वर्ग में प्रथम स्थान में यशस्वी रावत, दूसरे स्थान में नविका डालाकोटी व तीसरे स्थान में प्रतिभा ने स्थान प्राप्त किया। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि देवभूमि उद्योग नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय साह ‘रिक्खू’ व विशिष्ट अतिथि देवभूमि उद्योग नगर व्यापार मंडल महासचिव दीप चंद्र जोशी ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि शतरंज ही एक ऐसा खेल है जिसे खेलने वाले खिलाड़ियों के मस्तिष्क का विकास अत्यधिक तेजी से होता है। सभी अतिथियों ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रहे खिलाड़ियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। समापन अवसर पर विक्टोरिया क्लब के अध्यक्ष मनोज सिंह पवार ने विजेता खिलाड़ियों के साथ ही प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रहे सभी खिलाड़ियों को बधाई व शभकामनाएं दी।



