Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • मतदान कार्मिकों ने प्रशिक्षण में जानी मतदान प्रक्रिया की बारीकियां
  • अल्मोड़ा

मतदान कार्मिकों ने प्रशिक्षण में जानी मतदान प्रक्रिया की बारीकियां

RNS INDIA NEWS 21/03/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। जिला निर्वाचन अधिकारी विनीत तोमर के निर्देशन में लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को निष्पक्ष, पारदर्शिता, सुचारू व शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के लिए सोबन सिंह जीना विवि परिसर के हॉल में 780 एवं उदय शंकर नृत्य अकादमी में 636 कार्मिकों को प्रथम चरण प्रशिक्षण के प्रथम दिन पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी प्रथम को मतदान एवं ईवीएम वीवीपैट का प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी व नोडल कार्मिक आकांक्षा कोंडे ने पीठासीन अधिकारियों व मतदान अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि आयोजित प्रशिक्षण में आए सभी कार्मिक चुनाव को बोझ न समझे बल्कि एक नए अनुभव के साथ तथा एक उत्सव की तरह इसका संपादन करें। उन्होंने कहा कि आप पूरे निर्वाचन की रीढ़ हैं, इसलिए आप पूरे मनोभाव से प्रशिक्षण प्राप्त कर निर्वाचन कार्यों का संपादन करें।  उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में निर्वाचन अति महत्वपूर्ण कार्य है। निर्वाचन प्रक्रिया को शान्तिपूर्ण व निष्पक्ष ढंग से सम्पन्न कराना हम सभी की जिम्मेदारी है। सभी मतदान कार्मिक निष्पक्षतापूर्वक निर्वाचन सम्पन्न कराएं। सभी अपने अपने कार्यों को लेकर सभी प्रकार की दुविधा को क्लियर कर लें। सभी भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप ही कार्य करें। सभी को निष्पक्षता एवं मनोयोग से कार्यों को संपादित करना है। उन्होने कहा कि प्रशिक्षण में दी जा रही जानकारियों को पूरी गंभीरता से लें तथा जो भी शंका हो उसका अवश्य समाधान कर लें, ताकि निर्वाचन के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या न हो।
मास्टर ट्रेनरों ने सैद्धांतिक प्रशिक्षण में बारीकियों को समझाते हुए ईवीएम प्रशिक्षण के दौरान मतदान कार्मिक को विभिन्न प्रपत्र भरने, ईवीएम को ऑन व ऑफ करने व सील करने के साथ ही बीयू, सीयू तथा वीवीपैट को संयोजित करने, खोलने और सील करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए प्रशिक्षण दिया गया। इसके साथ ही मास्टर ट्रेनरों ने मतदान हेतु सामग्री प्राप्त के तरीके, मतदान से पूर्व बूथ पर की जाने वाली कार्यवाही, मतदान शुरू करने, मतदान समाप्ति सहित सम्पूर्ण मतदान प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी दी। यहाँ मास्टर ट्रेनरों में डॉ कपिल नयाल, विनोद राठोर और राजेश बिष्ट आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बच्चों ने वृक्षारोपण और उनके संरक्षण का लिया संकल्प
Next: रिलाइंस बीमा कंपनी पर लगाया 25 हजार का अर्थदंड

Related Post

IMG-20260622-WA0004_11zon
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में हॉफ मैराथन आयोजन का प्रस्ताव, युवाओं को खेलों से जोड़ने पर जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
mahesh nayal
  • अल्मोड़ा

मुख्यमंत्री का जनसंपर्क अभियान और शहीदों के प्रति सम्मान प्रदेश के लिए प्रेरणास्रोत : महेश नयाल

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया कठपुड़िया-कलोड़िया मोटर मार्ग का शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.