Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उक्रांद ने की लोकसभा चुनाव को प्रत्याशियों की घोषणा
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उक्रांद ने की लोकसभा चुनाव को प्रत्याशियों की घोषणा

RNS INDIA NEWS 20/03/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  उत्तराखंड क्रांति दल ने बुधवार को लोकसभा चुनाव को लेकर प्रत्याशियों की घोषणा की। पार्टी ने गढ़वाल संसदीय सीट से आशुतोष नेगी को टिकट देकर चौंकाया। आशुतोष लगातार अंकिता भंडारी केस में मुखर भूमिका निभाते आ रहे हैं। वहीं, पार्टी ने टिहरी सीट पर अपना प्रत्याशी उतारने की बजाय निर्दलीय प्रत्याशी बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार को अपना समर्थन देने का ऐलान किया है।
पार्टी कार्यालय में बुधवार को केंद्रीय अध्यक्ष पूरण सिंह कठैत ने प्रत्याशियों के नाम का ऐलान करते हुए बताया कि पार्टी ने हरिद्वार सीट पर मोहन असवाल, नैनीताल से शिव सिंह रावत और अल्मोड़ा लोकसभा सीट से अर्जुन देव को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। पार्टी सीटों पर दमदार तरीके से चुनाव लड़ेगी। चार सीटों पर जहां उक्रांद सीधे अपने प्रत्याशियों को जिताने में ताकत लगाएगी। वहीं टिहरी सीट पर बेरोजगारों की आवाज को लेकर मुखर रहने वाले बॉबी पंवार को पूरा समर्थन दिया जाएगा। इसके लिए बॉबी पंवार को पार्टी ने अपना समर्थन पत्र भी सौंप दिया है।
कठैत ने कहा कि गढ़वाल में अंकिता भंडारी प्रकरण में सड़क से लेकर न्यायालय तक आवाज उठाने वाले आशुतोष नेगी को टिकट देकर उक्रांद ने साफ कर दिया है कि पार्टी दोषियों को सजा दिलाने तक अपना आंदोलन जारी रखेगी। अब गढ़वाल संसदीय सीट पर आम जनता आशुतोष नेगी को भारी मतों से जिता कर अंकिता को न्याय दिलाने की दिशा में अपना अहम योगदान देंगे। आशुतोष नेगी ने उक्रांद नेताओं का आभार जताते हुए कहा कि अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने को लेकर जो लड़ाई शुरू की गई है, वो अब और तेज होगी। इस अवसर पर संरक्षक त्रिवेंद्र सिंह पंवार, महेन्द्र सिंह रावत, विजयन्त सिंह, मनोरथ प्रसाद ध्यानी, सुनील कोटनाला, विजय बौडाई, समीर मुंडेपी, मोहन सिंह असवाल उपस्थित रहे।

मूल निवास, भू कानून चुनावी एजेंडे में सबसे ऊपर
अध्यक्ष पूरण सिंह कठैत ने कहा कि पार्टी मूल निवास और भू कानून के मुद्दे पर लगातार मुखर है। आम जनता में इन मुद्दों को लेकर अलख जगाई जा रही है। जनता का भी पार्टी को पूरा समर्थन मिल रहा है। लोकसभा चुनाव में भी मूल निवास, भू कानून का मुद्दा सबसे अहम रहेगा। दल राज्य के स्थानीय मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगा। इसमें रोजगार, पलायन, मूल निवास, भू कानून के साथ ही राज्य की जल विद्युत परिजोजनाओं में राज्य की 70 प्रतिशत हिस्सेदारी सुनिश्चित कराना अहम रहेगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: महिला को नौकरी दिलाने का झांसा दे नशीला पदार्थ पिलाकर किया दुष्कर्म
Next: 22 को अजय टम्टा के नामांकन के दौरान मुख्यमंत्री रहेंगे मौजूद

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-06 at 15.12.03_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

खेत बचाओ अभियान को जनआंदोलन बनाने का आह्वान, किसानों ने लिया संरक्षण का संकल्प

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शराब पीने से टोकने पर दो युवकों पर फायर झोंके

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

म्यूंडा गांव में खड्ड के उफान से तबाही, खेत, रास्ते और छानियों को भारी नुकसान

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बागेश्वर में जल्द शुरू होगी मिनी बस सेवा
  • भूमि सौदे के नाम पर 30 लाख की ठगी का आरोप, मुकदमा
  • कांग्रेस के आरोप राजनीतिक हताशा का परिणाम : विनीत बिष्ट
  • वरिष्ठ नागरिकों को दी कानूनी अधिकारों और योजनाओं की जानकारी
  • जनरल स्टोर में शराब परोसते युवक को पुलिस ने पकड़ा
  • राष्ट्रीय यूथ मुए-थाई चैंपियनशिप में अल्मोड़ा के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.