Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • जमीन बेचने की डील कर हड़प लिए सवा तीन करोड़
  • देहरादून

जमीन बेचने की डील कर हड़प लिए सवा तीन करोड़

RNS INDIA NEWS 20/03/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  गुनियाल गांव में 90 बीघा जमीन बेचने की डील कर सवा तीन करोड़ रुपये हड़प लिए गए। पीड़ित ने रजिस्ट्री के लाखों रुपये के स्टाम्प भी खरीद लिए थे। इसके बाद आरोपियों की धोखाधड़ी का पता लगा। पीड़ित की एसएसपी कार्यालय में दी गई तहरीर पर राजपुर थाना पुलिस ने दिल्ली निवासी दंपति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।धोखाधड़ी को लेकर प्रॉपर्टी कारोबारी राजेश नेगी निवासी कर्जन रोड ने एसएसपी कार्यालय में तहरीर दी। कहा कि गुनियाल गांव स्थित 90 बीघा जमीन खरीदने को लेकर उनका मंदीप संधू और उनकी पत्नी संगीता संधू निवासी द्वितीय तल, एम ब्लॉक मार्केट, ग्रेटर कैलाश नई दिल्ली से साल 2014 में एग्रीमेंट हुआ था। जमीन की डील होने पर पीड़ित ने सवा तीन करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया। मौके पर साफ सफाई शुरू की तो पीड़ित को पता लगा कि उस जमीन के बीच में ग्राम सभा की भूमि है। तब आरोपी दंपति ने इसके दस्तावेज सही कराने का झांसा दिया गया। कई साल इस तरह लटकाए रहे। इसके बाद यहां सैन्य धाम का निर्माण शुरू हुआ। तब क्षेत्र में जमीनों के रेट बढ़े। आरोप है कि इसके बाद आरोपी दंपति ने जालसाजी शुरू कर दी। प्रॉपर्टी डीलर के ग्राहकों को दस बीघा जमीन की रजिस्ट्री कराई। जबकि, 27 बीघा जमीन अन्य लोगों को बेच दी। पीड़ित ने अपनी तय जमीन की रजिस्ट्री करने का दबाव बनाया। आरोपियों ने यह नहीं किया। एसओ राजपुर पीडी भट्ट ने बताया कि तहरीर पर आरोपी दंपति के खिलाफ धोखाधड़ी और अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कार की टक्कर से आईएमएस के छात्र की मौत
Next: महिला को नौकरी दिलाने का झांसा दे नशीला पदार्थ पिलाकर किया दुष्कर्म

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शराब पीने से टोकने पर दो युवकों पर फायर झोंके

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

म्यूंडा गांव में खड्ड के उफान से तबाही, खेत, रास्ते और छानियों को भारी नुकसान

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून
  • पौड़ी

स्कूलों में अनिवार्य होंगी एनसीसी, एनएसएस और स्काउट-गाइड इकाइयां: धन सिंह रावत

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 07 जून
  • बागेश्वर में जल्द शुरू होगी मिनी बस सेवा
  • भूमि सौदे के नाम पर 30 लाख की ठगी का आरोप, मुकदमा
  • कांग्रेस के आरोप राजनीतिक हताशा का परिणाम : विनीत बिष्ट
  • वरिष्ठ नागरिकों को दी कानूनी अधिकारों और योजनाओं की जानकारी
  • जनरल स्टोर में शराब परोसते युवक को पुलिस ने पकड़ा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.