Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • बरेली के दो नशा तस्कर स्मैक की खेप के साथ गिरफ्तार
  • देहरादून

बरेली के दो नशा तस्कर स्मैक की खेप के साथ गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 20/03/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  बरेली के दो नशा तस्करों को गिरफ्तार करते हुए पुलिस ने 104 ग्राम स्मैक बरामद की है। आरोपियों से स्मैक तोलकर बेचने के लिए प्रयोग की जा रही छोटी इलेक्ट्रानिक तराजू भी बरामद हुई है। इनके खिलाफ सेलाकुई थाने में एनडीपीएस अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस को आरोपियों से कई नशा पैडलरों की जानकारी मिली है। उनकी तलाश शुरू कर दी गई है।
एसपी देहात लोकजीत सिंह ने बुधवार को जिला पुलिस कार्यालय सभागार में प्रेसवार्ता कर आरोपियों की गिरफ्तारी की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मंगलवार रात सेलाकुई थाना पुलिस धूलकोट तिराहे के पास चेकिंग कर रही थी। इस दौरान सिंघनली वाला की तरफ से पैदल आ रहे दो संदिग्धों को रोका गया। तलाशी लेने पर दोनों आरोपियों के पास से स्मैक मिली। दोनों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों की पहचान फुरकान (20) पुत्र शराफत निवासी जावेद रजा पब्लिक स्कूल पास, मोहल्ला फरकपुर, फरीदपुर जिला बरेली और फरमान (19) निवासी नौगांवा थाना फरीदपुर जिला बरेली, यूपी के रूप में हुई। मौके पर रात साढ़े दस बजे सीओ प्रेमनगर रीना राठौर को बुलाकर आरोपियों की तलाशी दिलाई गई। एसओ सेलाकुई शैंकी कुमार ने बताया कि इसके बाद आरोपियों को सेलाकुई थाने लाकर उनके खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पूछताछ में पता लगा कि आरोपी यहां शैक्षिक संस्थानों के छात्रों से संपर्क कर उन्हें यह नशा सामग्री बेचने आए थे। नशा तस्कर में लिप्त कुछ लोगों की जानकारी पुलिस ने जुटा ली है। उनकी निगरानी भी शुरू कर दी गई है।

तस्कर सेलाकुई पहुंचे, बार्डर पर कैसी नाकेबंदी
एसपी देहात लोकजीत सिंह ने बताया कि आरोपी तस्कर मंगलवार को ही बरेली से देहरादून पहुंचे थे। उधर, जिला पुलिस अफसरों का दवा है कि जिले के बार्डर पर नाकेबंदी कर अर्द्धसैनिक बलों के साथ चेकिंग की जा रही है। इस दौरान स्निफर डॉग भी लगाए गए हैं। ताकि, नशीले पदार्थ पकड़े जा सकें। चेकिंग के इतने बड़े दावे के बीच तस्कर स्मैक लेकर बरेली से सेलाकुई तक पहुंच गए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गोदियाल को नामांकन के बीच में आयकर विभाग ने तलब किया
Next: रेडक्रास समिति ने जिला चिकित्सालय में बाहर की दवाएं लिखने पर जताई आपत्ति

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शराब पीने से टोकने पर दो युवकों पर फायर झोंके

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

म्यूंडा गांव में खड्ड के उफान से तबाही, खेत, रास्ते और छानियों को भारी नुकसान

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून
  • पौड़ी

स्कूलों में अनिवार्य होंगी एनसीसी, एनएसएस और स्काउट-गाइड इकाइयां: धन सिंह रावत

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बागेश्वर में जल्द शुरू होगी मिनी बस सेवा
  • भूमि सौदे के नाम पर 30 लाख की ठगी का आरोप, मुकदमा
  • कांग्रेस के आरोप राजनीतिक हताशा का परिणाम : विनीत बिष्ट
  • वरिष्ठ नागरिकों को दी कानूनी अधिकारों और योजनाओं की जानकारी
  • जनरल स्टोर में शराब परोसते युवक को पुलिस ने पकड़ा
  • राष्ट्रीय यूथ मुए-थाई चैंपियनशिप में अल्मोड़ा के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.