Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • गोदियाल को नामांकन के बीच में आयकर विभाग ने तलब किया
  • देहरादून

गोदियाल को नामांकन के बीच में आयकर विभाग ने तलब किया

RNS INDIA NEWS 20/03/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  गढ़वाल लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल को आयकर विभाग ने नोटिस भेजकर 22 मार्च को ठाणे महाराष्ट्र स्थित कार्यालय में तलब किया है। गोदियाल ने इसे केंद्रीय एजेंसियों के जरिए चुनाव प्रभावित करने की कोशिश करार दिया है। बुधवार को कांग्रेस भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में गणेश गोदियाल ने कहा कि आयकर विभाग की ओर से 19 मार्च को उन्हें, उनकी पत्नी और फर्म के नाम पर तीन नोटिस भेजे गए हैं। जिसमें उन्हें 22 मार्च को साढ़े 11 बजे ठाणे महाराष्ट्र स्थित आयकर विभाग के कार्यालय में उपस्थित होने को कहा गया है।
गोदियाल ने कहा कि उन पर पूर्व में आयकर विभाग के कुछ मामले हैं, जो अब भी कोर्ट में विचाराधीन है। अब ठीक चुनाव के दौरान नए मामले बनाकर, दवाब बनाया जा रहा है। गोदियाल ने कहा कि इससे पहले 2016 में कांग्रेस में बगावत के समय भी उन्हें इसी तरह नोटिस भेजकर दबाव में लाने की कोशिश की गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार केंद्रीय एजेंसियों के जरिए गढ़वाल लोकसभा का चुनाव प्रभावित करना चाहती है। लेकिन उन्हेांने चूंकि कुछ भी गलत नहीं किया है, इसलिए वो इस मामले में दबाव में नहीं आएंगे। गोदियाल के मुताबिक उन्होंने अपनी लीगल टीम से नोटिस का जवाब देने को कहा है, साथ ही बताया कि वो अभी चुनाव प्रचार में व्यस्त होने के कारण व्यक्तिगत तौर पर उपस्थित नहीं हो पाएंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जमीन बेचने की डील कर हड़प लिए साढ़े दस लाख रुपये
Next: बरेली के दो नशा तस्कर स्मैक की खेप के साथ गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शराब पीने से टोकने पर दो युवकों पर फायर झोंके

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

म्यूंडा गांव में खड्ड के उफान से तबाही, खेत, रास्ते और छानियों को भारी नुकसान

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून
  • पौड़ी

स्कूलों में अनिवार्य होंगी एनसीसी, एनएसएस और स्काउट-गाइड इकाइयां: धन सिंह रावत

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 07 जून
  • बागेश्वर में जल्द शुरू होगी मिनी बस सेवा
  • भूमि सौदे के नाम पर 30 लाख की ठगी का आरोप, मुकदमा
  • कांग्रेस के आरोप राजनीतिक हताशा का परिणाम : विनीत बिष्ट
  • वरिष्ठ नागरिकों को दी कानूनी अधिकारों और योजनाओं की जानकारी
  • जनरल स्टोर में शराब परोसते युवक को पुलिस ने पकड़ा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.