Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • कैले बांधी चीर हो रघुनंदन राजा के साथ खड़ी होली शुरू
  • बागेश्वर

कैले बांधी चीर हो रघुनंदन राजा के साथ खड़ी होली शुरू

RNS INDIA NEWS 20/03/2024
rns featured image new

बागेश्वर(आरएनएस)। चीरबंधन के साथ जिले में खड़ी होली शुरू हो गई है। बागनाथ मंदिर समेत अनेक मंदिरों में पूजा अर्चना के साथ चीरबंधन किया गया। इसके बाद होल्यारों ने कैले बांधी चीर हो रघुनंदन राजा होली से कार्यक्रम शुरू किया। इसके बाद मथुरा के ठाकुर हो हो हो खेलत है होरिया, शिव के मन माही बसे काशी समेत कई होलियां गाईं। होल्यारों को अबीर व गुलाल का टीका लगाया गया। मालूम हो कि कुमाउं में पौष महीने के पहले रविवार से होली गायन कार्यक्रम शुरू हो जताा है। इसके बाद बसंत पंचमी से होली गायन का रंग बदल जाता है। शिवरात्रि पर खड़ी होली गाई जाती है। फाल्गुल शुक्ल पक्ष की एकादशी से रंग की होली खेली जाती है। इस बार बुधवार को सुबह 11 बजे बागनाथ मंदिर में चीरबंधन के साथ होली शुरू हुई। इसके बाद होल्यारों ने घर-घर जाकर रंग डाला और होली गायन किया। चीरबंधन के बाद कत्यूर घटी, कांडा, कमस्यार, दगु नाकुरी, कपकोट में होली की धूम शुरू हो गई है। होल्यार चीर के साथ होली गायन में व्यस्त होने लगे हैं। कई गाँवों में होली मनाने के लिए प्रवासी भी पहुंचने लगे हैं। इन लोगों का ग्रामीण अंचल के लोग इंतजार करते हैं। सभी मिलकर होली गायन कर रहे हैं। महिलाओं ने टोली बनाकर मंदिरों में होली गायन कर कार्यक्रम शुभारंभ कर दिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बस के टायर के नीचे आकर युवती घायल
Next: सोलानीपुरम और खंजरपुर के लोगों ने झेली बिजली कटौती

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

रिखाड़ी–वाछम मोटर मार्ग के घटिया डामरीकरण पर गुस्सा

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

एक जुलाई तक कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रामीण करेंगे क्रमिक अनशन

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

जनसुनवाई में 25 शिकायतें दर्ज, अधिकांश मामलों का मौके पर निस्तारण

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.