Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष डा. अनुसूया प्रसाद मैखुरी का निधन
  • देहरादून

पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष डा. अनुसूया प्रसाद मैखुरी का निधन

RNS INDIA NEWS 05/12/2020
anusuya maikhuri

देहरादून। बदरीनाथ व कर्णप्रयाग से विधायक रहे पूर्व डिप्टी स्पीकर डा. अनुसूया प्रसाद मैखुरी का शनिवार को इलाज के दौरान निधन हो गया है। मैखुरी पिछले कुछ दिनों से देहरादून के एक अस्पताल में भर्ती थे। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने डा. मैखुरी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
कांग्रेस नेता डा. अनुसूया प्रसाद मैखुरी को कुछ दिन पूर्व कोरोना हुआ था। कोरोना से उबरने के बाद एक बार फिर उनका स्वास्थ्य खराब हुआ। जिस पर उन्हे उपचार के लिए तीन दिन पूर्व अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहंा उपचार के दौरान आज उनका निधन हो गया है। डा. मैखुरी राज्य की पहली विधानसभा के लिए बदरीनाथ सीट से चुनकर आये थे। जिसके बाद 2012 में वह कर्णप्रयाग सीट से विधायक बने। 2012 से 17 तक वह राज्य विधानसभा में डिप्टी स्पीकर रहे। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने डा. मैखुरी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल ने डॉ अनुसूया प्रसाद मैखुरी के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया और इसे प्रदेश की अपूर्ण क्षति बताया। विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं कर्णप्रयाग से दो बार विधायक रहे डॉ अनुसूया प्रसाद मैखुरी मृदुभाषी एवं सरल स्वभाव के धनी थे। संसदीय कार्य के ज्ञाता रहे स्वर्गीय श्री मैखुरी जी ने जीवन पर्यंत आध्यात्म से ओतप्रोत होकर सामाजिक एवं राजनीतिक गतिविधियों में अपना प्रतिभाग किया । श्री अग्रवाल ने कहा कि उन्होंने उत्तराखंड राज्य आंदोलन में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, कांग्रेस पार्टी के सच्चे सिपाही के रूप में उन्होंने जीवन पर्यंत कार्य किया। विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल ने शोक प्रकट करते हुए कहा है कि स्वर्गीय श्री मैखुरी ने 2012 से 2017 के बीच में उत्तराखंड विधानसभा में उपाध्यक्ष की भूमिका में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। श्री अग्रवाल ने स्वर्गीय श्री मैखुरी के निधन पर शोक प्रकट किया और भगवान से प्रार्थना करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीएम ने किया उत्तराखण्ड वन विकास निगम सॉफ्टवेयर के ई-ऑक्शन पोर्टल का शुभारम्भ
Next: कोरोना अपडेट : आज 8 लोगों की मौत, जाने अपने जिले का हाल

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शराब स्टोर का सेल्स मैनेजर 15 लाख की शराब गायब कर फरार

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जुलाई
  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • 33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल
  • रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग
  • पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू
  • शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.