Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • अलीगढ़ गए व्यक्ति के घर में लाखों की चोरी में मेरठ के चोर गिरफ्तार
  • देहरादून

अलीगढ़ गए व्यक्ति के घर में लाखों की चोरी में मेरठ के चोर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 17/03/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। अलीगढ़ गए व्यक्ति के घर में लाखों की चोरी में पटेलनगर थाना पुलिस ने दो आरोपी गिरफ्तार किए हैं। दोनों आरोपी मेरठ के निवासी हैं। उन्होंने दून में मजदूरी के दौरान बंद घर को निशाना बनाकर वारदात की थी। आरोपियों से करीब छह लाख रुपये के गहने और एक लैपटॉप बरामद किया गया है।प्रदीप कुमार निवासी शिमला एनक्लेव ने बताया कि वो 17 फरवरी को परिवार के साथ शादी में अलीगढ़ गए थे। 22 फरवरी को जब घर पहुंचे तो दरवाजा खुला मिला। घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने बताया कि छानबीन करने पर अलमारी से 35 हजार रुपये नगदी, एक लैपटॉप और लाखों के गहने चोरी हो गए थे। इंस्पेक्टर पटेलनगर केके लुंठी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। घटना स्थल के आसपास दो संदिग्धों का हुलिया पुलिस को मिला। तलाश की तो दोनों आरोपियों को शनिवार रात तेलपुर चौक के पास से गिरफ्तार किया गया। आरोपियों की पहचान दिलशाद (35) पुत्र शमशेर और फरमान उर्फ मोनू (21) दोनों निवासी राजा दरवाजा, कस्बा किला परिक्षितगढ़ जिला मेरठ यूपी के रूप में हुई। आईएसबीटी चौकी इंचार्ज विजय प्रताप राही ने बताया कि आरोपियों से करीब छह लाख रुपये कीमत के गहने, एक लैपटॉप बरामद किया गया है। पूछताछ में पता लगा कि दून में मजदूरी के दौरान आसानी से कमाई के लालच में बंद घर देखकर वहां यह वारदात की थी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: धौलछीना तहसील को शीघ्र प्रारंभ करने की मांग
Next: उपचार के दौरान बाइक सवार की मौत

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शराब पीने से टोकने पर दो युवकों पर फायर झोंके

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

म्यूंडा गांव में खड्ड के उफान से तबाही, खेत, रास्ते और छानियों को भारी नुकसान

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून
  • पौड़ी

स्कूलों में अनिवार्य होंगी एनसीसी, एनएसएस और स्काउट-गाइड इकाइयां: धन सिंह रावत

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 07 जून
  • बागेश्वर में जल्द शुरू होगी मिनी बस सेवा
  • भूमि सौदे के नाम पर 30 लाख की ठगी का आरोप, मुकदमा
  • कांग्रेस के आरोप राजनीतिक हताशा का परिणाम : विनीत बिष्ट
  • वरिष्ठ नागरिकों को दी कानूनी अधिकारों और योजनाओं की जानकारी
  • जनरल स्टोर में शराब परोसते युवक को पुलिस ने पकड़ा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.