Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • लोकसभा चुनाव 2024:  85 साल से ज्यादा उम्र के लोग और 40 प्रतिशत से ज्यादा दिव्यांग कर सकेंगे घर से वोट
  • राष्ट्रीय

लोकसभा चुनाव 2024:  85 साल से ज्यादा उम्र के लोग और 40 प्रतिशत से ज्यादा दिव्यांग कर सकेंगे घर से वोट

RNS INDIA NEWS 17/03/2024
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)।  वर्ष 2024 के लिए होने जा रहे लोकसभा चुनाव में 85 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्ग और 40 प्रतिशत से ज्यादा दिव्यांगता वाले व्यक्ति घर से ही अपना वोट डाल सकेंगे। चुनाव आयोग ने इसके लिए विशेष प्रबंध किए हैं। भारतीय चुनाव आयोग के मुताबिक, देश भर में 85 वर्ष से अधिक के कुल 82 लाख मतदाता हैं। 100 साल से ज्यादा उम्र के 2.18 लाख मतदाता हैं और दिव्यांगजनों की संख्या 88.4 लाख है।
आयोग के मुताबिक घर से वोट डालने के इच्छुक ऐसे मतदाताओं को एक फॉर्म भरना होगा। इसके लिए एक ऐप का उपयोग किया जा सकता है। फॉर्म भर कर जमा करवाने के बाद बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाता अपने घर से ही मतदान कर सकेंगे। बुजुर्ग मतदाताओं के लिए यह सुविधा प्रदान करने के साथ ही मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि यह देखा गया है कि बुजुर्ग मतदाता मतदान केंद्र में पहुंचकर मतदान करना अधिक पसंद करते हैं। यही कारण है कि मतदान केंद्रों पर बुजुर्गों की सहायता के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं।
भारतीय चुनाव आयोग के मुताबिक, सभी मतदान केंद्रो पर पीने के पानी, टॉयलेट, साइनेज, दिव्यांगों के लिए व्हीलचेयर, रैंप, सहायता केंद्र, वोटर फैसिलिटेशन सेंटर, पर्याप्त बिजली और शेड की व्यवस्था की जाएगी।
भारतीय चुनाव आयोग ने इस बार जो सुविधा बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए की है, वह बेहद अलग है। उन्होंने सभी 10 लाख 48 हजार मतदाता केंद्रों पर वॉलिंटियर्स और व्हीलचेयर का होना सुनिश्चित किया है। इसके साथ ही दिव्यांग और बुजुर्गों के लिए ट्रांसपोर्ट की फैसिलिटी भी प्रोवाइड कराए जाने की बात की गई है। मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया है कि ‘सक्षम’ ऐप के जरिए दिव्यांगजन ये सभी सुविधाएं ले सकते हैं।
मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा है कि सभी पोलिंग स्टेशन पर सुनिश्चित किया जाए कि जब वहां कोई भी बुजुर्ग या दिव्यांग पहुंचे तो वहां पर वॉलिंटियर मौजूद हो और पर्याप्त संख्या में व्हील चेयर की मौजूदगी भी सुनिश्चित की जाए।
गौरतलब है कि लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। देश भर में 7 चरणों में चुनाव होंगे। भारतीय चुनाव आयोग ने शनिवार को ये घोषण की। मुख्य चुनाव अधिकारी राजीव कुमार ने कहा कि देशभर के सभी 10 लाख 48 हजार मतदान केंद्रों पर सभी बेसिक सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 1.82 करोड़ वोटर पहली बार डालेंगे वोट, पूरे देश में इतने पुरुष और इतनी महिलाएं वोटर
Next: जनता की समस्याओं को तत्परता से सुनें अफसर : धामी

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सनकी पति ने पत्नी और 3 मासूम बच्चों को उतारा मौत के घाट, खुद को भी किया लहूलुहान; हैरान कर देगी वजह

RNS INDIA NEWS 19/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 07 जून
  • बागेश्वर में जल्द शुरू होगी मिनी बस सेवा
  • भूमि सौदे के नाम पर 30 लाख की ठगी का आरोप, मुकदमा
  • कांग्रेस के आरोप राजनीतिक हताशा का परिणाम : विनीत बिष्ट
  • वरिष्ठ नागरिकों को दी कानूनी अधिकारों और योजनाओं की जानकारी
  • जनरल स्टोर में शराब परोसते युवक को पुलिस ने पकड़ा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.