Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • कांग्रेस नारी न्याय गारंटी के साथ जाएगी महिलाओं के बीच
  • देहरादून

कांग्रेस नारी न्याय गारंटी के साथ जाएगी महिलाओं के बीच

RNS INDIA NEWS 16/03/2024
rns featured image new
देहरादून(आरएनएस)। कांग्रेस लोकसभा चुनाव में नारी न्याय गारंटी के साथ महिलाओं के बीच जाएगी। कांग्रेस भवन में शनिवार को महिला कांग्रेस ने इसका ऐलान किया। कहा कि वह अंकित हत्याकांड और महिलाओं के आत्मसम्मान और सुरक्षा के मुद्दे को चुनाव में उठाएगी। प्रदेश महिला कांग्रेस की वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशा मनोरमा डोबरियाल शर्मा ने पत्रकार वार्ता में नारी न्याय गारंटी की जानकारी देते हुए कहा कि कांग्रेस नारी शक्ति के लिए महालक्ष्मी, आधी आबादी पूरा हक, शक्ति का सम्मान, अधिकार मैत्री व सावित्री बाई फुले छात्रावास जैसी पांच गारंटी दे रही है। इससे महिलाओं के जीवन में बड़ा बदलाव आएगा। महालक्ष्मी में गरीब परिवारों की एक महिला को हर साल एक लाख रुपये की गारंटी दी जाएगी। नई नौकरियों में महिलाओं की आधा हिस्सेदारी के लिए आरक्षण लाया जाएगा। आशा, आंगनबाड़ी, भोजन माताओं के वेतन में केंद्र का अनुदान दोगुना किया जाएगा। पंचायत स्तर पर एक अधिकार मैत्री की तैनाती और कामकाजी महिलाओं के लिए छात्रावासों की संख्या में दोगुनी बढ़ोतरी की जाएगी। कहा कि कांग्रेस अंकित भंडारी हत्याकांड और महिला सुरक्षा का मुद्दा भी चुनाव में उठाएगी। पत्रकार वार्ता में आशा मनोरमा डोबरियाल शर्मा, निधि नेगी, अनुराधा तिवारी, सावित्री थापा मौजूद रहे।
शेयर करें..

Post navigation

Previous: लफ्टिनेंट कर्नल के घर चोरों ने लगाई सेंध
Next: सिडकुल के बंद पड़े मकान में चोरी, केस दर्ज

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शराब पीने से टोकने पर दो युवकों पर फायर झोंके

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

म्यूंडा गांव में खड्ड के उफान से तबाही, खेत, रास्ते और छानियों को भारी नुकसान

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून
  • पौड़ी

स्कूलों में अनिवार्य होंगी एनसीसी, एनएसएस और स्काउट-गाइड इकाइयां: धन सिंह रावत

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 07 जून
  • बागेश्वर में जल्द शुरू होगी मिनी बस सेवा
  • भूमि सौदे के नाम पर 30 लाख की ठगी का आरोप, मुकदमा
  • कांग्रेस के आरोप राजनीतिक हताशा का परिणाम : विनीत बिष्ट
  • वरिष्ठ नागरिकों को दी कानूनी अधिकारों और योजनाओं की जानकारी
  • जनरल स्टोर में शराब परोसते युवक को पुलिस ने पकड़ा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.