Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • वन पंचायत और सरकारी भूमि पर अतिक्रमण के खिलाफ आक्रोश
  • चमोली

वन पंचायत और सरकारी भूमि पर अतिक्रमण के खिलाफ आक्रोश

RNS INDIA NEWS 15/03/2024
rns featured image new

चमोली(आरएनएस)। गोपेश्वर के आसपास वन पंचायत, वन विभाग और सरकारी भूमि पर हो रहे अतिक्रमण के खिलाफ जनाक्रोश फूट पड़ा। बड़ी संख्या में जुटी महिला मंगल दल की महिलाओं, वन पंचायत से जुड़ी महिलाओं और नागरिकों ने अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाही की मांग सरकार और प्रशासन से की।शुक्रवार को महिला मंगल दल गोपेश्वर और सरपंच गोपेश्वर की अगवाई में बड़ी संख्या में महिलाएं नए बस अड्डे के पास पहुंचीं। इसके बाद वन पंचायत, वन भूमि तथा सरकार की भूमि पर बडे पैमाने पर हुए अतिक्रमण के खिलाफ आक्रोश जताया। अतिक्रमण के खिलाफ महिलाओं के तेवर देखते हुए राजस्व उपनिरीक्षक भी मौके पर पहुंचे। सरपंच मनोरमा तिवारी ने कहा कि नगर के अलग-अलग क्षेत्र में प्रशासन की अनदेखी के चलते कुछ लोग लगातार अतिक्रमण कर रहे हैं। नगरवासियों के रोक-टोक के बावजूद भी अतिक्रमणकारियों पर कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। महिला मंगल दल की अध्यक्ष सुशील सेमवाल ने बताया कि अतिक्रमण हटाए जाने की मांग को लेकर जिलाधिकारी चमोली हिमांशु खुराना से भी मुलाकात की। बावजूद इसके कोई कार्रवाई नहीं हो पा रही है। उन्होंने कहा कि हल्द्वानी के बनभूल पुरा की तरह यहां भी अतिक्रमण हुआ है। महिलाओं ने कहा कि अगर अति शीघ्र प्रशासन ने अतिक्रमण नहीं हटाया तो लोग आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इस अवसर पर महिला मंगल दल अध्यक्ष सुशीला सेमवाल, उत्तराखंड राज्य आंन्दोलनकारी चन्द्रकला बिष्ट, वन सरपंच मनोरमा तिवारी, आशा देवी, कुंती चौहान, आनंदी देवी, विजया बिष्ट, मधु बिष्ट, राजमती, मुन्नी देवी,, गुड्डी देवी सहित बडी संख्या में लोग मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 875 ग्राम चरस के साथ युवक गिरफ्तार
Next: 520 ग्राम चरस के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • चमोली

टेंपो ट्रैवलर पलटा, महिला की मौत, 17 घायल

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

मुआवजा मिल चुके भवनों के कटेंगे बिजली-पानी कनेक्शन

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • चमोली

‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ सीमांत क्षेत्रों में नए विश्वास, पर्यटन और रोजगार का बनेगा माध्यम- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 07 जून
  • बागेश्वर में जल्द शुरू होगी मिनी बस सेवा
  • भूमि सौदे के नाम पर 30 लाख की ठगी का आरोप, मुकदमा
  • कांग्रेस के आरोप राजनीतिक हताशा का परिणाम : विनीत बिष्ट
  • वरिष्ठ नागरिकों को दी कानूनी अधिकारों और योजनाओं की जानकारी
  • जनरल स्टोर में शराब परोसते युवक को पुलिस ने पकड़ा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.