Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना के तहत 33 लाख के सब्जी बीज वितरण को रवाना
  • अल्मोड़ा

ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना के तहत 33 लाख के सब्जी बीज वितरण को रवाना

RNS INDIA NEWS 14/03/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। जनपद अल्मोड़ा के समस्त ग्यारह विकासखण्डों में ग्राम्य विकास विभाग के अन्तर्गत संचालित की जा रही, ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना (रीप) के माध्यम से सहकारिताओं के साथ विभिन्न आजीविका गतिविधियों को बढ़ाने के लिए कृषि एवं गैर कृषि आधारित गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है। समूह सदस्यों की आजीविका संवर्द्धन हेतु परियेाजना सहयोग से सब्जी बीजों का वितरण किया जा रहा है। जिस सम्बन्ध में गुरुवार को विकास भवन में रीप परियोजना के माध्यम से कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी रानीखेत व भिक्यासैंण, जनपद अल्मोड़ा द्वारा जनपद के सात विकासखण्डों को सब्जी बीज वितरण हेतु वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उनके द्वारा राष्ट्रीय बीज निगम के सब्जी बीजों को उच्च गुणवत्ता युक्त बताया गया। उन्होंने कहा कि रीप परियोजना की इस पहल से सब्जी उत्पादन करते हुए समूह सदस्य आत्मनिर्भर बनेंगे।
परियोजना सहकारिताओं में मांग के आधार पर भिण्डी, करेला, लौकी, बैंगन, बन्द गोभी, शिमलामिर्च, फूल गोभी, मिर्च, धनियां, ककड़ी, फ्रैंचबीन, प्याज, पालक, मटर, कद्दू, मूली एवं टमाटर आदि के बीजों की आपूर्ति हेतु विकासखण्डवार वितरण किया गया। जिसमें जनपद अल्मोड़ा के सात विकासखण्डों की 17 सहकारिताओं को 33 लाख रुपये का बीज वितरण किया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बलूनी को प्रत्याशी बनाने पर मिठाई बांटी
Next: मुख्यमंत्री ने किया दिल्ली से पिथौरागढ़ हेतु प्रारम्भ हो रही एलायंस एयर की हवाई सेवा का औपचारिक शुभारम्भ

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 16.06.11_11zon
  • अल्मोड़ा

बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.