Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • केन्द्रीय मंत्री डा. निशंक ने किया हर की पैड़ी विस्तारीकरण का निरीक्षण, जतायी नाराजगी
  • हरिद्वार

केन्द्रीय मंत्री डा. निशंक ने किया हर की पैड़ी विस्तारीकरण का निरीक्षण, जतायी नाराजगी

RNS INDIA NEWS 05/12/2020
rns featured image new

हरिद्वार। केन्द्रीय शिक्षामंत्री डा.रमेश पोखरियाल निशंक ने शुक्रवार सबेरे हर की पैड़ी तथा आस्था पथ रोड़ी बेलवाला क्षेत्र में कुम्भ 2021 को लेकर चल रहे निर्माण कार्यो का औचक निरीक्षण किया। डा. निशंक शुक्रवार को सवेरे करीब 10बजे अचानक हर की पैड़ी पहुंच गए। यहां उन्होंने इण्डियन ऑयल कम्पनी द्वारा हर की पैड़ी के सौन्दर्यकरण तथा विस्तारीकरण के लिए की गयी लगभग 55करोड़ की धनराशि जो कि उनके प्रयासों से मिली थी, से चल रहे निर्माण कार्यो का निरीक्षण किया। लेकिन जो कार्य वहां किए जा रहे थे, वह उससे बेहद नाराज नजर आए। मौके पर मॉजूद अपर मेलाधिकारी हरबीर सिंह तथा उपमेलाधिकारी दयानंद सरस्वती से गहरी नाराजगी प्रकट करते हुए उन्होंने तल्ख शब्दों में इसे पैसे की बरबादी बताते हुए कहा कि हर की पैड़ी को लेकर जो उनका ड्रीम प्रोजेक्ट था, उसके अनुरूप् कार्य नहीं हुआ है, जिससे उन्हें गहरी निराशा हुयी है। उन्होंने कहा कि उनका ड्रीम प्रोजेक्ट था कि हर की पैड़ी का इस प्रकार विस्तार किया जाए ताकि लगभग एक लाख श्रद्वालु विश्व प्रसिद्व गंगा आरती का दर्शन कर सके तथा उसमें भाग ले सकें। इसके लिए ब्रहमकुण्ड के दोनो ओर स्टेडियम की तरह बैठने की व्यवस्था इस प्रकार की जाए कि श्रद्वालुओं को गंगा स्नान में कोई बाधा न हो सके। डा.निशंक ने कहा कि कार्य प्रारम्भ होने से पूर्व उन्होंने कार्यदायी संस्था वेबकाम तथा हरिद्वार रूडक़ी विकास प्राधिकरण को इसके लिए कार्य योजना बनाने को कहा था। लेकिन उन्हें इस सन्दर्भ में कोई जानकारी नहीं दी गई और न ही मानचित्र दिखाया गया। डा. निशंक ने मौके पर ही वेबकॉम के निदेशक बी शर्मा से फोन पर वार्ता कर फटकार लगायी और आगामी कार्ययोजना स्पष्ट करने को लिए तलब किया। उन्होंने इस कार्य की देखरेख कर रही गंगा सभा के पदाधिकारी महामंत्री तन्मय वशिष्ठ, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जितेन्द्र विद्याकुल, आशु शर्मा से भी नाराजगी प्रकट करते हुए पूरी योजना पर पुर्नविचार करने को कहा। उन्होंने बताया कि वह चाहते थे कि साउण्ड एंड लाईट के माध्यम से गंगा अवतरण व गंगा आरती तथा गंगा जी से सम्बन्धित आख्यानों का लाईव प्रसारण हो, जिसे देश-विदेश में देखा जा सके। लेकिन इस दिशा में कभी कोई कार्य नहीं हुआ है। उन्होंने शीघ्र ही सम्बन्धित कार्यदायी संस्था के अधिकारियों की बैठक बुलाए जाने के निर्देश दिए है। डा. निशंक ने कुम्भ मेला निधि से बनाए जा रहे आस्था पथ का भी निरीक्षण किया, वहां चल रहे निर्माण कार्यो पर संतोष व्यक्त किया। निमार्णाधीन फलाईओवर, राजमार्ग तथा अन्य निर्माण कार्यो के दिसम्बर के अंत तक पूर्ण हो जायेंगे। इन स्थायी निर्माण कार्यो से हरिद्वार की जनता को भी लाभ मिलेगा। बड़े स्नान पर्वो पर जुटने वाली लाखों की भीड़ को भी नियंत्रित करने में सफलता मिलेगी। निरीक्षण के दौरान सांसद प्रतिनिधि ओम प्रकाश जमदग्नि, पूर्व राज्यमंत्री पंकज संहगल, भाजपा नेता गौतम, संजय चौपड़ा, आशु शर्मा आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आज का राशिफल : 5 दिसम्बर, 2020
Next: उत्तराखंड में एंगलिंग का शौक भी पूरा कर सकेंगे पर्यटक- महाराज

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.