Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पीएम मोदी ने किया 1052 करोड़ लागत की रूद्रपुर बाईपास परियोजना का शिलान्यास
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

पीएम मोदी ने किया 1052 करोड़ लागत की रूद्रपुर बाईपास परियोजना का शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 11/03/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1052 करोड़ लागत की रूद्रपुर बाईपास परियोजना का शिलान्यास किया। इस परियोजना के निर्माण से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
सोमवार को प्रधानमंत्री ने द्वारका एक्सप्रेस वे सहित अनेक परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। जिसमें उत्तराखण्ड की 1052 करोड़ लागत की रूद्रपुर बाईपास परियोजना का शिलान्यास भी शामिल है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के प्रतिनिधि के तौर पर सर्वे चौक के समीप स्थित आईआरडीटी ऑडिटोरियम से प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी भी वर्चुअल माध्यम से जुड़े। इस दौरान गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का उत्तराखंड से विशेष लगाव है। पिछले एक दशक में राज्य के लिए कई महत्पूर्ण परियोजनाएं शुरू की गई। जिसमें चारधाम यात्रा मार्ग, दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे, इंडो नेपाल कनेक्टवीटी प्रोजेक्ट, केदारनाथ और हेमकुंड साहब में रोपवे आदि बड़ी परियोजनाएं शामिल हैं। उन्होंने कहा कि 1052 करोड़ की 21 किमी रुद्रपुर बाइपास का निर्माण होने से राज्य के लोगों को बड़ी सौगात मिलेगी। जोशी ने इस दौरान प्रधानमंत्री के साथ ही केंद्रीय परिवहन एवं सड़क राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का भी अभार जताया। इस दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, विधायक खजान दास, सचिव पंकज पांडे आदि मौजूद रहे।
परियोजना में बनेंगे कई पुल और फ्लाई ओवर
21 किमी रुद्रपुर बाईपास के तहत दो आरओबी, छह छोटे पुल, एक फ्लाईओवर और दो रेलवे आरओबी का निर्माण किया जाएगा। रुद्रपुर देश के प्रमुख ऑटोमोबाइल हब में से एक है। राज्य की सिडकुल परियोजना के तहत यहां पर 1300 से अधिक कंपनियां है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 1.11 किलो स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार
Next: गांजा तस्करी के आरोपी दोषमुक्त

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रिटायर्ड संयुक्त निदेशक की फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी बनाकर बेची जमीन

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

विधायक उमेश कुमार से विंटेज कार बेचने के झांसे में 4.50 लाख रुपये ठगे

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 09 जून
  • सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख
  • राज्य कर विभाग पर व्यापारियों का फूटा गुस्सा
  • प्रवक्ता भर्ती परीक्षा कैलेंडर में विसंगतियों पर भड़के अभ्यर्थी
  • यूकेडी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठाई
  • रिटायर्ड संयुक्त निदेशक की फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी बनाकर बेची जमीन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.