Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • मानसखंड विज्ञान केंद्र का मुख्यमंत्री धामी ने किया लोकार्पण
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

मानसखंड विज्ञान केंद्र का मुख्यमंत्री धामी ने किया लोकार्पण

RNS INDIA NEWS 10/03/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। मानसखंड विज्ञान केंद्र, अल्मोड़ा का रविवार को लोकार्पण मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से राज्य की विभिन्न योजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास के साथ किया। पूरे राज्य के लिए मुख्यमंत्री ने 8275.45 करोड़ रुपए की 122 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर इसके अंतर्गत जनपद अल्मोड़ा के विभिन्न विभागों की करीब 89 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण भी मुख्यमंत्री द्वारा किया गया। इन योजनाओं में 80.0666 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण एवं 8.9969 करोड़ की योजना का शिलान्यास है। मानसखंड विज्ञान केंद्र के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि मानस खंड विज्ञान केंद्र के माध्यम से विज्ञान में रुचि रखने वाले स्कूली बच्चों में विज्ञान के प्रति नई चेतना विकसित होगी। उन्होंने कहा कि पूरे कुमाऊं क्षेत्र के लिए यह केंद्र बहुत लाभकारी सिद्ध होगा। उत्तराखंड विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के महानिदेशक दुर्गेश पंत ने कहा कि यह केंद्र कुमाऊं में विज्ञान की क्रांति लाएगा। इससे विज्ञान पर्यटन के क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा।
मानसखंड विज्ञान केंद्र युवाओं को नवीन और रचनात्मक गतिविधियों में सम्मिलित होने के लिए एक मंच प्रदान करेगा। इस केंद्र का अंतर निहित विचार यह है कि व्यावहारिक गतिविधियों के माध्यम से वैज्ञानिक और आलोचनात्मक विचार के साथ-साथ समस्या का समाधान करने की क्षमता को भी विकसित किया जाएगा। केंद्र में उपकरणों के मध्यम सेट और वैज्ञानिक उपकरणों से युक्त एक प्रयोगशाला स्थापित की गई है। यह सुविधा पंजीकृत सदस्यों के लिए उपलब्ध होगी और छात्रों, शिक्षकों तथा संस्थाओं के लिए मामूली भुगतान के आधार पर खोली जाएगी। कार्यक्रम में जिलाधिकारी विनीत तोमर, विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के निदेशक डॉ लक्ष्मीकांत, गोविंद बल्लभ पंत हिमालय पर्यावरण संस्थान के निदेशक डॉ सुनील नौटियाल, जिलाध्यक्ष भाजपा रमेश बहुगुणा, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, डॉ आर महरोत्रा, प्रभारी मानस खंड विज्ञान केंद्र डॉ नवीन जोशी समेत अन्य अधिकारी एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पूर्व दर्जामंत्री कर्नाटक ने सल्ला में लोगों की समस्याओं के निराकरण के किए प्रयास
Next: सीएम धामी ने की कैंची धाम तीर्थ में प्रकाश व्यवस्था और सौंदर्यीकरण के लिए 28 करोड़ रुपए धनराशि स्वीकृत

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

धूमधाम से मनाया ज्ञानोदय उमावि डुंगरा का स्थापना दिवस

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

यूकेडी ने आगामी चुनाव की तैयारियों पर किया मंथन, मूल निवास और जल-जंगल के मुद्दों पर जोर

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

पॉक्सो एक्ट के वारंटी को चौखुटिया पुलिस ने किया गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • धूमधाम से मनाया ज्ञानोदय उमावि डुंगरा का स्थापना दिवस
  • यूकेडी ने आगामी चुनाव की तैयारियों पर किया मंथन, मूल निवास और जल-जंगल के मुद्दों पर जोर
  • पॉक्सो एक्ट के वारंटी को चौखुटिया पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • कुमाऊं महोत्सव में डांस सेमीफाइनल संपन्न, स्टार नाइट में अनिल रावत ने बांधा समां
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • ऑपरेशन ‘भल छौ’ के तहत लमगड़ा पुलिस ने बुजुर्गों का जाना हालचाल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.