Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • आईआईटी से पीएचडी कर रहे दो छात्रों की सड़क दुर्घटना में मौत
  • हरिद्वार

आईआईटी से पीएचडी कर रहे दो छात्रों की सड़क दुर्घटना में मौत

RNS INDIA NEWS 02/03/2024
rns featured image new

रुड़की(आरएनएस)। कांवड़ पटरी उत्तरा टेक कॉलेज के पास दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अज्ञात वाहन बाइक सवार दो छात्रों को टक्कर मारते हुए फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल दोनों छात्रों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने दोनों ही छात्रों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार मृतक दोनों छात्र आईआईटी रुड़की से पीएचडी कर रहे थे। कलियर पुलिस ने बताया कि कलियर धनोरी कावंड़ पटरी पर उत्तराटेक पॉलटेक्निक कॉलेज के पास शनिवार सुबह करीब 5 बजे बाइक सवार दो युवकों को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दोनों युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर एसओ दिलबर सिंह नेगी घटनास्थल पर पहुंचे और दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कलियर थानाध्यक्ष दिलबर सिंह नेगी ने बताया कि दोनों युवकों की शिनाख्त रुड़की आईआईटी के छात्र शशि गौरव निवासी ग्राम धनामा थाना परवलपुर जिला नालंदा बिहार और कमलेश मीणा निवासी नीम थाना राजस्थान के रूप हुई। दोनों छात्र आईआईटी रुड़की से पीएचडी कर रहे थे। पुलिस के अनुसार ये दोनों छात्र रुड़की से हरिद्वार की ओर जा रहे थे। इस दौरान ये हादसा हुआ। पुलिस ने मृतकों के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की सूचना परिजनों और आईआईटी प्रबंधन को दे दी गई है। पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के आधार पर अज्ञात वाहन चालक की तलाश कर रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: महिला से चेन लूटने के प्रयास का एक आरोपी गिरफ्तार
Next: राशिफल 03 मार्च

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में अब संस्कृत में भी दिखेंगे सरकारी बोर्ड

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

वायरल वीडियो पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन, युवक से मारपीट करने वाले दो आरोपी दबोचे

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 06 जून
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर दण्डेश्वर मंदिर परिसर में आयोजित हुआ हरित योग कार्यक्रम
  • सल्ट में विवाहिता की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार, दहेज उत्पीड़न का भी मामला दर्ज
  • भालू से भिड़ कर सरोप सिंह ने बचाई जान, हाथ और सिर पर गंभीर घाव
  • भाजपा लमगड़ा मंडल की बैठक में संगठन सुदृढ़ीकरण पर जोर
  • सेंचुरी पेपर मिल ने ढ़ाई करोड़ पौधे लगाने का रखा लक्ष्य
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.